Advertisement
Advertisement
होम / Guideliness of CET Group-C Examination 2025: हरियाणा में CET एग्जाम से जुड़ी ये 7 सख्त हिदायतें जो हर अभ्यर्थी को पता होनी चाहिए, जानें जरूरी निर्देश 

Guideliness of CET Group-C Examination 2025: हरियाणा में CET एग्जाम से जुड़ी ये 7 सख्त हिदायतें जो हर अभ्यर्थी को पता होनी चाहिए, जानें जरूरी निर्देश 

BY: • LAST UPDATED : July 19, 2025
Inkhabar Haryana, Guideliness of CET Group-C Examination 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित होने वाली CET (Common Eligibility Test) 2025 परीक्षा का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में लाखों युवा उम्मीदवार हिस्सा लेने जा रहे हैं, जो ग्रुप-C की सरकारी भर्तियों के लिए पात्रता हासिल करना चाहते हैं।

परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही आयोग ने 18 जुलाई की रात को अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड (Admit Cards) जारी कर दिए हैं। केवल 11 घंटे में ही 9,14,665 उम्मीदवारों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिए हैं। यह दर्शाता है कि परीक्षा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह और जागरूकता है।

CM Nayab Saini on CET Exam: कुरुक्षेत्र में CET एग्जाम को लेकर सीएम नायब सैनी ने की अहम घोषणा, अनुभव केंद्र के लोकार्पण के लिए पीएम मोदी से करेंगे आग्रह

एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार HSSC की विशेष वेबसाइट  cet2025groupc.hryssc.com पर जाकर अपना CET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  •  HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hryssc.com पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद “HSSC CET 2025 Admit Card Download Link” पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा जिसमें Login Dashboard दिखाई देगा।
  •  यहां अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
  • लॉगिन करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड की रंगीन प्रिंट कॉपी निकाल लें और अपनी पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो चिपकाएं।
  •  पासवर्ड भूल गए हैं? – तो ‘Forget Your Password/CET Reg. No.’ पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे गए OTP के ज़रिए आप नया पासवर्ड बनाकर लॉगिन कर सकते हैं।

परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश

1. मोबाइल फोन, घड़ी, बेल्ट, चेन, पेन, पेंसिल, इरेज़र, अंगूठी, चूड़ियाँ, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि परीक्षा केंद्र में सख्त वर्जित हैं। इन वस्तुओं के साथ पाए जाने पर परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

2. अभ्यर्थियों को साथ लाना होगा: रंगीन प्रिंटेड एडमिट कार्ड, जिस पर पासपोर्ट साइज हालिया फोटो चिपका हो। सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति (आधार कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट इत्यादि)। मोबाइल में फोटो या स्कैन कॉपी मान्य नहीं होगी।

परीक्षा के दौरान क्या ध्यान रखें:

  •  OMR उत्तर पत्रक को न फाड़ें, मोड़ें या उस पर अनचाहे निशान न बनाएं।
  • ब्लू या ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन HSSC द्वारा दिया जाएगा। स्वयं का पेन लाना मना है।
  • केवल अपने प्रवेश पत्र पर निर्धारित तिथि और समय पर ही परीक्षा दें। अन्य किसी समय पर उपस्थिति अस्वीकार्य होगी।
  •  पहले और अंतिम 30 मिनट में वॉशरूम जाना मना है।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा की तैयारी में अंतिम चरण

अब जबकि एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं, अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे अपने परीक्षा केंद्र का समय से पहले पता कर लें, सभी ज़रूरी दस्तावेज़ तैयार रखें और परीक्षा से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे। समय की पाबंदी और दिशा-निर्देशों का पालन करना परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने और सफलता की दिशा में पहला कदम है।