Advertisement
Advertisement
होम / Himmat Singh on CET Group-D Exam 2025: HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने CET एग्जाम ग्रुप D के बारे में दी बड़ी जानकारी, कहा- “जल्द शुरु होगी…”

Himmat Singh on CET Group-D Exam 2025: HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने CET एग्जाम ग्रुप D के बारे में दी बड़ी जानकारी, कहा- “जल्द शुरु होगी…”

BY: • LAST UPDATED : July 29, 2025

Inkhabar Haryana, Himmat Singh on CET Group-D Exam 2025: हरियाणा में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET 2025 ग्रुप D की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए भावी उम्मीदवारों से विशेष अपील की है कि वे अभी से अपनी तैयारी में जुट जाएं और सभी जरूरी दस्तावेज समय रहते तैयार रखें, ताकि रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई अड़चन न आए।

ग्रुप D प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत

हाल ही में ग्रुप C की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब आयोग ने ग्रुप D की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत CET ग्रुप D 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होने वाली है, जिसकी पुष्टि आयोग अध्यक्ष द्वारा की गई है।

सोशल मीडिया के जरिए सीधी अपील

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जो भी अभ्यर्थी CET ग्रुप D की परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे अभी से अपनी तैयारियों में जुट जाएं और यह सुनिश्चित करें कि आवेदन प्रक्रिया में कोई तीसरा व्यक्ति शामिल न हो। स्वयं ही फॉर्म भरें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके। पिछले अनुभवों में यह देखा गया है कि जब अभ्यर्थियों ने दूसरों से फॉर्म भरवाए, तो उनमें त्रुटियां हुईं और कई योग्य उम्मीदवार परीक्षा से वंचित रह गए। इसीलिए आयोग इस बार शुरू से ही सतर्कता बरत रहा है।

Advertisement

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?

HSSC की अपील के बाद अब उम्मीदवारों को चाहिए कि वे निम्नलिखित बातों पर विशेष ध्यान दें:

1. ज़रूरी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), अधिवास प्रमाणपत्र (Domicile), फोटो व हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी है।

2. फॉर्म स्वयं भरें:

किसी साइबर कैफे या जानकार व्यक्ति पर निर्भर न रहें।

फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ें।

मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी स्वयं का इस्तेमाल करें, ताकि OTP व अपडेट्स मिल सकें।

जानिए इससे क्या फायदे होंगे?

  • रजिस्ट्रेशन में आसानी होगी, क्योंकि सभी दस्तावेज़ पहले से तैयार रहेंगे।
  •  गलती की संभावना कम होगी, क्योंकि खुद जानकारी भरने पर अधिक सतर्कता रहती है।
  •  फॉर्म रिजेक्ट नहीं होंगे, जिससे परीक्षा में बैठने का पूरा मौका मिलेगा।
  • समय की बचत होगी, क्योंकि अंतिम समय में भाग-दौड़ से बचा जा सकेगा।
  • अपडेट्स समय पर मिलेंगे, जब मोबाइल नंबर/ईमेल खुद का होगा।

HTET 2025: HTET के एग्जाम कल से होगें शुरु, कैंडिडेट्स भूलकर भी न ले जाए ये समान, जानें क्या हैं जरुरी गाइडलाइंस