Advertisement
Advertisement
होम / HPSC AEE Recruitment 2025: हरियाणा में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, HPSC में सहायक पर्यावरण अभियंता के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें प्रक्रिया, योग्यता और अंतिम तिथि

HPSC AEE Recruitment 2025: हरियाणा में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, HPSC में सहायक पर्यावरण अभियंता के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें प्रक्रिया, योग्यता और अंतिम तिथि

BY: • LAST UPDATED : August 21, 2025

Inkhabar Haryana, HPSC AEE Recruitment 2025: हरियाणा के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सहायक पर्यावरण अभियंता (Assistant Environmental Engineer – AEE, Group-B) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 21 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2025 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इस अभियान के जरिए कुल 29 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

आवेदन की प्रमुख तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 अगस्त 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 सितम्बर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 10 सितम्बर 2025
  • आयु सीमा निर्धारण की तिथि: 01 अगस्त 2025
  • शैक्षणिक योग्यता व अनुभव निर्धारण की तिथि: 10 सितम्बर 2025

चयन प्रक्रिया

आयोग की भर्ती प्रक्रिया सामान्यतः तीन चरणों में पूरी होती है जिसमें स्क्रीनिंग टेस्ट, विषय ज्ञान परीक्षा (Subject Knowledge Test), साक्षात्कार (Interview) हालांकि, यदि आवेदनकर्ताओं की संख्या बहुत अधिक होती है, तो आयोग उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए अन्य तरीके भी अपना सकता है।

शॉर्टलिस्टिंग के मानदंड

उम्मीदवारों को निम्न आधारों पर शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है:

Advertisement

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों का प्रतिशत
  • अतिरिक्त योग्यताओं या उच्च शिक्षा का होना
  • संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव
  • स्क्रीनिंग या विषय ज्ञान परीक्षा में प्रदर्शन

शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार के पास सिविल, केमिकल या पर्यावरण इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी की पूर्णकालिक नियमित स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार ने मैट्रिक या उससे उच्च कक्षा तक हिंदी/संस्कृत पढ़ी होनी चाहिए। आयु सीमा: 01 अगस्त 2025 को 18 से 42 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-9 पे स्केल प्रदान किया जाएगा, जो कि ₹53,100 से ₹1,67,800 प्रतिमाह तक होगा।

आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप गाइड

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर मौजूद “विज्ञापन (Advertisement)” टैब पर क्लिक करें।

3. वहां दिए गए AEE 2025 पंजीकरण लिंक पर जाएं।

4. पहले रजिस्ट्रेशन (Registration) करें और फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।

5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

6. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद भविष्य के लिए उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।