




Inkhabar Haryana, Job Alert: अगर आप 8वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में चपरासी के 300 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज है। इसलिए, अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो जल्दी करें।
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। यह ध्यान देने वाली बात है कि 12वीं पास या उससे अधिक शिक्षित उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसका मतलब है कि अगर आपकी शैक्षिक योग्यता 12वीं पास या उससे ज्यादा है, तो कृपया आवेदन न करें। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी और फॉर्म भरने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाना होगा।
Paralysis: लकवा जैसे बीमारी से क्यों गुजरता है शरीर, कहीं आप भी तो नहीं डाल रहे खुद को ऐसे खतरे में
इस अवसर का लाभ उठाकर आप सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं, जो कि अच्छी सैलरी के साथ आती है। अगर आप चयनित होते हैं, तो आपको कुछ समय बाद अच्छी आमदनी होगी। तो वहीं आपको बता दें, आवेदन 25 अगस्त से शरू हो रहे हैं और 20 सितंबर यानी आज ही फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है। इसलिए, बिना देरी किए आज ही फॉर्म भरें और इस सुनहरे अवसर का फायदा उठाएं। यह मौका आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है। अपनी किस्मत आजमाएं और आवेदन करें!
Healthy Tips For Office: ऑफिस की दिनचर्या में रखें इन बातों का ध्यान, रहेगें हमेशा स्वस्थ




