Advertisement
Advertisement
होम / Punjab and Haryana High Court Peon Recruitment 2025: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका! जानें योग्यता, अनुभव और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Punjab and Haryana High Court Peon Recruitment 2025: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका! जानें योग्यता, अनुभव और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

BY: • LAST UPDATED : July 19, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Punjab and Haryana High Court Peon Recruitment 2025: चंडीगढ़ स्थित पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। न्यायपालिका में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। इस भर्ती के माध्यम से योग्य और अनुभवी कुक्स की नियुक्ति की जाएगी, जिनका चयन योग्यता, अनुभव और पात्रता मानकों के आधार पर किया जाएगा।

Guideliness of CET Group-C Examination 2025: हरियाणा में CET एग्जाम से जुड़ी ये 7 सख्त हिदायतें जो हर अभ्यर्थी को पता होनी चाहिए, जानें जरूरी निर्देश 

कुल रिक्तियां और आरक्षण विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 75 पदों को भरा जाएगा। पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है:

  • जनरल (Unreserved): 63 पद
  • BC/SC/ST वर्ग: 8 पद
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): 4 पद

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

चपरासी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

Advertisement

1. शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

2. तकनीकी योग्यता: कुकिंग या कुकरी से संबंधित न्यूनतम 1 वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा कोर्स, जो कि किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किया गया हो।

3. अनुभव: किसी प्रतिष्ठित होटल, रेस्टोरेंट, सरकारी विभाग या सार्वजनिक उपक्रम में कम से कम 3 वर्षों का खाना पकाने का अनुभव अनिवार्य है। यह अनुभव और सभी शैक्षणिक योग्यताएं 15 जुलाई 2025 तक प्राप्त की गई होनी चाहिए। इसके बाद प्राप्त योग्यता/अनुभव को मान्यता नहीं दी जाएगी।

आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 4 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। विशेष ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी श्रेणी को अधिकतम आयु में छूट नहीं दी गई है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के बाहर के सभी वर्ग ₹700
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के स्थानीय SC/ST/BC वर्ग ₹600
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) ₹600

आवेदन कैसे करें? (Steps to Apply)

  • आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाएं।
  •  होमपेज पर दिए गए “Recruitments” या “Latest Job Openings” टैब पर क्लिक करें।
  •  “Apply Online” लिंक को चुनें।
  •  लॉगिन या नया पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • जरूरी दस्तावेज़ जैसे 10वीं की मार्कशीट, डिप्लोमा प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  •  आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।