Advertisement
Advertisement
होम / Randeep Singh Surjewala: रणदीप सिंह सुरजेवाला का बीजेपी पर तीखा प्रहार, हरियाणा में बेरोजगारी की महामारी, खोखले बजट और झूठे वादों का परिणाम

Randeep Singh Surjewala: रणदीप सिंह सुरजेवाला का बीजेपी पर तीखा प्रहार, हरियाणा में बेरोजगारी की महामारी, खोखले बजट और झूठे वादों का परिणाम

BY: • LAST UPDATED : February 5, 2025
Inkhabar Haryana, Randeep Singh Surjewala: हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों की स्थिति पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट साझा करते हुए भाजपा सरकार पर 11 साल से युवाओं को ‘खोखले बजट’ और ‘झूठे वादों’ के माध्यम से धोखा देने का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने इसे भाजपा के ‘डबल इंजन’ की लाई हुई बेरोजगारी की महामारी करार दिया है और हरियाणा में सरकारी नौकरियों की भयावह स्थिति को उजागर किया है।

चपरासी की नौकरी के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार लाइन मजबूर

राज्य में बेरोजगारी का यह आलम है कि चपरासी जैसी छोटी नौकरियों के लिए भी उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार लाइन में लगने को मजबूर हैं। हाल ही में झज्जर जिले की जिला अदालत में चपरासी और प्रोसेस सर्वर के केवल 13 पदों के लिए लगभग 8000 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें बड़ी संख्या में बीए, एमए, बीएड और एमएससी पास अभ्यर्थी शामिल हैं, जो दर्शाता है कि पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए कितने बेबस हो चुके हैं।

राज्यों की सीमाएं भी पार कर रहे बेरोजगार युवा

झज्जर जिले में हुई इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान यह भी देखने को मिला कि न केवल हरियाणा बल्कि पंजाब और राजस्थान तक के युवा भी इन पदों के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे। यह स्थिति बताती है कि केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी सरकारी नौकरियों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।

Advertisement

भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने परिवारों की बचत और कमाई तो खत्म कर ही दी, साथ ही युवाओं के सरकारी नौकरी के सपनों को भी कुचल दिया है।