Inkhabar Haryana, Acidity Problem in Evening: आजकल की आधुनिक जीवनशैली और अनियमित खानपान ने हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित किया है। खासतौर पर हमारी गट हेल्थ (पाचन तंत्र) पर इसका सबसे अधिक असर पड़ता है। प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, चाय-कॉफी की अधिकता, सिगरेट और शराब जैसी आदतें हमारे पाचन को कमजोर करती हैं। यही वजह है कि कई लोग गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इनमें से कुछ लोग सुबह खाली पेट गैस की दवाइयां लेने लगते हैं तो कुछ घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं।
शाम में पेट में गैस बनने की वजहें
पेट में गैस बनने की समस्या कई बार शाम के समय ज्यादा महसूस होती है। इसके पीछे कुछ खास आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं:
- चाय और कॉफी का अत्यधिक सेवन: दिनभर में ज्यादा चाय या कॉफी पीने से पेट में एसिडिटी और गैस बनने की समस्या बढ़ सकती है। इनमें मौजूद कैफीन पाचन तंत्र को प्रभावित करता है।
- गलत तरीके से पानी पीना: अगर आप पानी को जल्दी-जल्दी और गटक-गटक कर पीते हैं तो इससे पेट में गैस बन सकती है।
- गैस पैदा करने वाले भोजन का सेवन: मटर, चने की दाल, राजमा, ठंडे शर्बत, और ठंडा नींबू पानी जैसी चीजें गैस बढ़ाने का काम करती हैं। इनका अधिक सेवन आपकी समस्या को बढ़ा सकता है।
गैस को नियंत्रित करने के उपाय
अगर आप पेट की गैस से राहत पाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट और आदतों में कुछ बदलाव करना जरूरी है। यहां कुछ आसान और प्रभावी उपाय दिए गए हैं:
- छाछ का सेवन करें: दोपहर के खाने के बाद छाछ पीने से पेट की गर्मी कम होती है और गैस से राहत मिलती है। इसमें काला नमक और भुना जीरा डालकर इसका सेवन करें।
- सौंफ और मिश्री चबाएं: खाने के बाद सौंफ और मिश्री चबाने से पाचन बेहतर होता है। सौंफ पेट की गैस को नियंत्रित करने में मदद करती है।
- ठंडे पानी से बचें: बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से गैस की समस्या बढ़ सकती है। हमेशा घड़े के पानी का सेवन करें, क्योंकि यह पाचन तंत्र को संतुलित रखता है।
- हल्दी वाला दूध पिएं: रात में सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस से राहत मिलती है।
- अर्जुन की छाल का सेवन करें: सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल का आधा चम्मच पाउडर मिलाकर पीने से गैस्ट्रिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
Stomach Bloating: गैस और एसिडिटी का झंझट होगा खत्म! फूला पेट हो जाएगा सपाट, इस रामबाण उपाय से पाएं तुरंत राहत