




InKhabar Haryana, Good Digestion Tips: खाने के बाद सही पाचन होना जरूरी है क्योंकि तभी शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल पाते हैं। अक्सर हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो पाचन तंत्र को प्रभावित करती हैं और इससे पेट दर्द, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए, केवल सही समय पर खाना ही नहीं, बल्कि खाने के बाद की आदतों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
खाने के बाद ठंडा पानी पीना: खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीना पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। ठंडे पानी से पेट में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे पाचन तंत्र की कार्यक्षमता घट जाती है। इससे पेट दर्द, एसिडिटी और भारीपन महसूस होता है।
खाने के बाद नहाना: खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से शरीर का तापमान घटता है और पाचन धीमा हो जाता है। इससे उल्टी, मितली या पेट में बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खाने से पहले नहाना या पैरों को धोना बेहतर होता है।
खाने के बाद लेटना या बैठे रहना: खाने के तुरंत बाद लेटने या बैठे रहने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है और मोटापा बढ़ने की संभावना भी रहती है। बेहतर होगा कि खाने के बाद थोड़ा टहलें या वज्रासन करें।
खाने के बाद चाय-कॉफी: खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। चाय-कॉफी पेट में एसिड का लेवल बढ़ा देती है, जिससे हार्टबर्न, खट्टी डकार और पेट की अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
इन आदतों को सुधारकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है। खाने के बाद 15-20 मिनट टहलने की आदत डालें और भारीपन से बचें। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप पाचन को बेहतर बना सकते हैं और अपनी सेहत को नुकसान से बचा सकते हैं।




