Advertisement
Advertisement
होम / Hair Growth Tips: बाल झड़ने से है परेशान तो अपनाएं यें नुस्खे, जिदगीं में कभी नहीं झड़ेगें फिर बाल

Hair Growth Tips: बाल झड़ने से है परेशान तो अपनाएं यें नुस्खे, जिदगीं में कभी नहीं झड़ेगें फिर बाल

BY: • LAST UPDATED : September 21, 2024

Inkhabar Haryana, Hair Growth Tips: बालों का झड़ना एक आम समस्या है, जो कई लोगों को प्रभावित करती है। यह समस्या उम्र, तनाव, अनियमित खानपान या अन्य स्वास्थ्य कारणों के कारण हो सकती है। झड़ते बाल न केवल हमारी सुंदरता को प्रभावित करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर सकते हैं। सही देखभाल और कुछ घरेलू नुस्खों के माध्यम से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में

Paralysis: लकवा जैसे बीमारी से क्यों गुजरता है शरीर, कहीं आप भी तो नहीं डाल रहे खुद को ऐसे खतरे में

नारियल का तेल

नारियल के तेल में प्राकृतिक एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। अगर आप इसे गर्म करके अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्की मालिश करगें रातभर के लिए इसे छोड़ कर सुबह धो लें तो बाल झड़ने में कमी आ जाएगीं।

Advertisement

आंवला का रस

आंवला में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसका रस निकालकर सीधे स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट के बाद इसे धो लें। यह बालों को मजबूत बनाता है और झड़ने को कम करता है।

 

धनिया के बीज

धनिया के बीज को पानी में भिगोकर रातभर रखें। सुबह इसे छानकर पानी से बालों को धोएं। इससे बालों का झड़ना कम होगा।

 

अंडे का मास्क

अंडे का सफेद हिस्सा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे बालों में लगाकर 30 मिनट तक रखें और फिर धो लें। यह बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है।

Healthy Tips For Office: ऑफिस की दिनचर्या में रखें इन बातों का ध्यान, रहेगें हमेशा स्वस्थ

हिना पाउडर

हिना पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों में लगाएं। यह न केवल रंगता है, बल्कि बालों को भी मजबूती देता है।

 

प्याज का रस

प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है। इसका रस निकालकर स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

 

योग और व्यायाम

नियमित व्यायाम और योग करने से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है।