Advertisement
Advertisement
होम / Hair Mask for Itching Hair in summer: गर्मियों में बालों में खुजली और झड़ने की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और पाएं राहत

Hair Mask for Itching Hair in summer: गर्मियों में बालों में खुजली और झड़ने की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और पाएं राहत

BY: • LAST UPDATED : May 1, 2025
Inkhabar Haryana, Hair Mask for Itching Hair in summer: गर्मियों का मौसम अपने साथ चिलचिलाती धूप, पसीना और उमस लेकर आता है, जो न केवल त्वचा बल्कि बालों की सेहत पर भी असर डालता है। इस मौसम में सबसे आम समस्या है स्कैल्प में खुजली, जलन और बालों का झड़ना। लगातार पसीना और गंदगी स्कैल्प के पोर्स को बंद कर देती है, जिससे इरिटेशन और हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

1. ठंडक पहुंचाएगा एलोवेरा और पुदीना हेयर मास्क

एलोवेरा और पुदीना दोनों ही प्रकृति में ठंडक देने वाले तत्व हैं। स्कैल्प में जलन और खुजली को शांत करने के लिए यह कॉम्बिनेशन बेहद असरदार है।
कैसे बनाएं:
  • 1 खीरे को टुकड़ों में काटकर ब्लेंड कर लें
  • उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं
  • इस मिश्रण को स्कैल्प पर 20 मिनट लगाकर धो लें
  • खीरे का रस टोनर की तरह भी स्कैल्प पर लगाया जा सकता है, जो स्कैल्प को ठंडक देने के साथ बालों को रिफ्रेश करता है।

2. एलोवेरा और नारियल तेल से मिलेगी दोहरी राहत

अगर बाल रूखे और बेजान लग रहे हैं तो एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण संजीवनी की तरह काम करता है।

 

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल:

  • ताजा एलोवेरा जेल लें और उसमें समान मात्रा में नारियल तेल मिलाएं
  • इसे अच्छे से ब्लेंड करें और स्कैल्प पर मसाज करते हुए लगाएं
  • आधे घंटे बाद हल्के शैम्पू से धो लें
  • यह नुस्खा बालों को ठंडक देने के साथ उन्हें मुलायम और मजबूत भी बनाता है।

3. हफ्ते में दो बार ही करें शैम्पू

  • गर्मी में स्कैल्प को साफ रखना जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा शैम्पू बालों की नमी छीन सकता है।
  • हफ्ते में दो बार शैम्पू करें
  • सल्फेट फ्री, माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें
  • हर बार शैम्पू करने से पहले ऑयलिंग जरूर करें

4. कम करें हीट टूल्स का इस्तेमाल

  • गर्मी में पहले से ही बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल कम हो जाता है, ऐसे में स्ट्रेटनर और ड्रायर जैसी चीजें बालों को और नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • यदि इस्तेमाल करना ही हो, तो पहले हीट प्रोटेक्शन सीरम लगाना न भूलें
  • बालों को नेचुरली सूखने दें, यह उन्हें हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है