Advertisement
Advertisement
होम / Honey Face Pack: 45 की उम्र में दिखेंगे 25 के, इन 4 फेस पैक का करें इस्तेमाल

Honey Face Pack: 45 की उम्र में दिखेंगे 25 के, इन 4 फेस पैक का करें इस्तेमाल

BY: • LAST UPDATED : August 31, 2024

Inkhabar Haryana, Honey Face Pack: शहद त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। चेहरे की चमक वापस लाने में शहद से बने फेस पैक काफी कारगर हो सकते हैं। शहद में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के साथ भी त्वचा को जवां बनाए रखने का काम करते हैं। शहद से कई तरह के फेस पैक तैयार किए जा सकते हैं। शहद में हल्दी, नींबू, दही और ओट्स मिलाकर कई तरह के फेस पैक बनाए जाते हैं। इन्हें नियमित रूप से लगाने से त्वचा में चमक आती है।

शहद के इन 4 फेस पैक का करें इस्तेमाल

  • शहद और दही का फेस पैक चेहरे की चमक बढ़ाता है। शहद और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा मुलायम होती हैं।
  • शहद और नींबू से बना फेस पैक चेहरे पर जबरदस्त ग्लो लाता है। शहद और नींबू का रस मिला लें फिर इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। फेस पैक को 15 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें। यह फेस पैक दाग-धब्बे कम करता है, त्वचा में चमक लाता है और कील-मुंहासों को कम करता है।
  • हल्दी और शहद से बना फेस पैक काफी फायदेमंद होता है। दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच शहद और एक चौथाई चम्मच हल्दी मिला लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स का पाउडर बना लें। दो चम्मच ओट्स पाउडर, थोड़ा सा दूध और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।

Bad Newz: बॉक्स-ऑफिस पर की थी 115 करोड़ की कमाई…..अब OTT प्लेटफॉर्म पर मचा रही धमाल