




Inkhabar Haryana, Sleep Tourism: आपको बता दें, स्लीप टूरिज्म आजकल बहुत ही ट्रेंड में चल रहा है। सफर को एंजॉय करने का यह एक काफी अनोखा तरीका है जिसमें घूमने और दूसरी एक्टिविटीज के अलावा बेहतर नींद लेने की सलाह भी दी जाती है। तो चलिए आपको स्लीप टूरिज्म के बारे में बताते हैं।
घूमना आखिर किसे पसंद नहीं होगा। क्योंकि इससे न सिर्फ हम नई जगहों को देख पाते हैं बल्कि हमारा स्ट्रेस भी कम हो जाता है। आपको बता दें कि कई रिसर्च में यह सामने आया है कि नई और खूबसूरत जगह सफर करने वालों में यहां पहुंचते ही उनके मानसिक तनाव काफी कमी आती है।
तो वहीं, अपने देश में ट्रैवलिंग के कई सारे मॉर्डन तरीके आजमाएं जाते हैं जिनमें से एक यह स्लीप टूरिज्म है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप स्लीप टूरिज्म को काफी अच्छे तरीके से एंजॉय करते हुए अपने मानसिक तनाव को दूर कर सकते हैं।
आपको बता दें, ये ट्रैवलिंग की एक नई एक्टिविटी है जिसे नैपकेशन्स या नैप हॉलीडेज भी कहा जाता है। आजकल स्लीप टूरिज्म काफी ट्रेंड में है जिसमें लोगों को किसी खूबसूरत जगह पर नेचर के बीच में अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है। दरअसल, यह तरीका खुद को रिचार्ज करने का है जिसमें आप इस भागदौड़ वाली ज़िंदगी से कहीं दूर जाकर खुद को टाइम दे पाते हैं।
ऐसा माना जाता है कि, नींद एकमात्र ऐसा तरीका है जो हमारे दिमाग को काफी रिलैक्स करता है और मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त करता है। ऐसा देखा गया है कि लोग सफर के बाद अपनी थकान को दूर करने के लिए रेस्ट या छुट्टी लेते हैं। तो वहीं आपको बता दें, स्लीप टूरिज्म में ऐसा नहीं होता है।
जानकारी के मुताबिक, हम भारतीयों के लिए सस्ती ट्रिप का सबसे बेस्ट ऑप्शन एकमात्र ऋषिकेश है क्योंकि यहां रहना, खाना व घूमना दूसरी जगहों के मुकाबले काफी ज्यादा सस्ता है। तो वहीं, मौज-मस्ती के लिए देश में सबसे लोकप्रिय गोवा भी इस स्लीप टूरिज्म के लिए बेस्ट लोकेशन माना जाता है। वहीं, समुद्र किनारे बसी इस जगह की नेचुरल ब्यूटी सभी को दिवाना बना देती है।
वैसे अगर दक्षिण भारत की बात करे तो तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों की कई ऐसी खास जगहें हैं जहां स्लीप टूरिज्म के लिए जाया जाता है। वहीं आपको बता दें, मैसूर, मुन्नार और कुर्ग जैसे कई दूसरी जगहें काफी हरियाली से घिरी हुई है।




