Advertisement
Advertisement
होम / Gokul Setia: सिरसा की राजनीति में गोकुल सेतिया का अनोखा अंदाज, कांग्रेस विधायक की नई पहल

Gokul Setia: सिरसा की राजनीति में गोकुल सेतिया का अनोखा अंदाज, कांग्रेस विधायक की नई पहल

BY: • LAST UPDATED : November 30, 2024

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Gokul Setia: हरियाणा की राजनीति में जहां अकसर नेता पार्टी की सीमाओं में बंधे नजर आते हैं, वहीं सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने एक अनोखा उदाहरण पेश किया है। गोकुल सेतिया का अंदाज न केवल उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं बल्कि विपक्ष के नेताओं और जनता के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज से पहले सीएम सैनी की भी कर चुके है तारीफ

हाल ही में गोकुल सेतिया का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज के पैर छूते नजर आए। इस घटना ने हरियाणा की राजनीति में नई बहस को जन्म दिया है। गोकुल पहले भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंच से खुलकर तारीफ कर चुके हैं। उनके इस व्यवहार को विपक्षी खेमे में सकारात्मक राजनीति के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

सेतिया के व्यवहार पर ये लगाए जा रहे कयास

गोकुल सेतिया ने यह साबित कर दिया है कि राजनीति में व्यक्तिगत संबंध और आपसी सम्मान को प्राथमिकता देना भी संभव है। हालांकि, इस पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उनका यह व्यवहार पार्टी से अलग किसी रणनीति का हिस्सा है, या वे केवल राजनीति में स्वस्थ आदर्शों को बढ़ावा देना चाहते हैं।

Advertisement

यह देखना दिलचस्प होगा कि गोकुल सेतिया के इस कदम से सिरसा और हरियाणा की राजनीति में क्या नए परिवर्तन होंगे। उनके इस अंदाज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है और वे वर्तमान में राजनीति में शिष्टाचार का प्रतीक बनते नजर आ रहे हैं।