Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को मिली नई जिम्मेदारी, जाने क्या है पूरा मामला…

Haryana Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को मिली नई जिम्मेदारी, जाने क्या है पूरा मामला…

BY: • LAST UPDATED : October 14, 2024

Haryana Politics: बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधायक दल के नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। हरियाणा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों के साथ तीसरी बार जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए गए थे। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है, जिसे बीजेपी ने आसानी से हासिल कर लिया।

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को मिली जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने 6 और माकपा ने 1 सीट जीती। 95 सदस्यीय विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस को अपने गठबंधन के साथ बहुमत मिला है। दूसरी ओर, बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में 29 सीटें जीतकर अपनी अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की।

Advertisement

राज्य की नई सरकार में कुछ नए चेहरे नजर आने की उम्मीदे

हरियाणा में अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए जाने को राजनीतिक विश्लेषकों ने चौंकाने वाला कदम माना है। इससे संकेत मिलता है कि राज्य की नई सरकार में कुछ नए चेहरे नजर आ सकते हैं। हालांकि, चुनाव से पहले बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन पूर्व मंत्री अनिल विज ने भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी की थी। पिछली बार सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद विज नाराज हो गए थे और मंत्री पद ठुकरा दिया था।

Haryana Assembly Elections: कांग्रेस महज 0.18 फीसदी वोटों के अंतर से रही दूर, हर सीट पर काटे की टक्कर