Advertisement
Advertisement
होम / Aarti Rao on opposition: “कर्म करो फल की चिंता…”, खुद को कृष्णवंशज बताते हुए विरोधियों पर जमकर बरसी मंत्री आरती राव

Aarti Rao on opposition: “कर्म करो फल की चिंता…”, खुद को कृष्णवंशज बताते हुए विरोधियों पर जमकर बरसी मंत्री आरती राव

BY: • LAST UPDATED : August 16, 2025
Inkhabar Haryana, Aarti Rao on opposition: दिल्ली रोड स्थित सज्जन सोसाइटी में आयोजित “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का अलग ही अंदाज देखने को मिला। मंच पर आते ही उन्होंने “भारत माता की जय” के उदघोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की और एक-एक कर विरोधियों पर करारा प्रहार किया।

पिता की सीख और कृष्ण वंशज होने का दावा

मंच से संबोधित करते हुए आरती राव ने खुद को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज बताते हुए कहा कि विरोधियों को हमेशा जवाब मिलेगा। उन्होंने पिता राव इंद्रजीत सिंह की राजनीति की सीख को याद करते हुए कहा कि पिता ने सिखाया है कि अपनी लकीर लंबी रखो, दूसरों की छोटी करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

विरोधियों पर सीधा वार

भाजपा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और सीएम नायब सैनी के ओएसडी रहे अभिमन्यु यादव पर भी आरती राव ने निशाना साधा। अस्पताल निर्माण को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह मिस्टर ओएसडी थे बस… इतना ही समझ लें, उन्होंने साफ कहा कि 200 बेड अस्पताल को पुरानी जगह पर ही फिजीबिलिटी चेक के बाद बनाया जाएगा।

Advertisement

दक्षिण हरियाणा की “हवा” पर बयान

भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा से चली हवा ने पूरे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई। रोहतक से कांग्रेस के बनने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से ही आज भाजपा की सरकार कायम है। उन्होंने गीता का हवाला देते हुए कहा – “कर्म करो, फल की चिंता मत करो। आसपास कौन क्या कहता है, फर्क नहीं पड़ता। हम अपनी राह देखते हैं और उसे पूरा करते हैं।”

कार्यकर्ताओं के लिए संकल्प

कार्यक्रम आयोजक भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल की तारीफ करते हुए आरती राव बोलीं – “मेरे खून में लड़ाई लड़ना है, लेकिन हर चीज का वक्त होता है। कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उनके बीच खड़ी रहूंगी।” उन्होंने भाजपा नेता सजन पहलवान को पिता का पुराना साथी बताते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में की गई उनकी मेहनत का भी ज़िक्र किया।

भीड़ देख गदगद हुईं मंत्री

सज्जन सोसाइटी में भारी संख्या में जुटी भीड़ को देखकर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव गदगद नजर आईं। उन्होंने वार्ड-12 के लोगों का आभार जताया और कहा कि यहां के लोगों ने हर मौके पर भाजपा का साथ दिया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, कई कॉलोनियों के RWA प्रधान और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंत्री के fiery भाषण और जनता की भारी मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।