Advertisement
Advertisement
होम / Abhay Chautala on CBI Role in Manisha Case: “सीबीआई के नाम पर…”, मनीषा केस में CBI जांच पर BJP पर जमकर गरजे अभय चौटाला, गोकुल सेतिया को भी लिया आड़े हाथों

Abhay Chautala on CBI Role in Manisha Case: “सीबीआई के नाम पर…”, मनीषा केस में CBI जांच पर BJP पर जमकर गरजे अभय चौटाला, गोकुल सेतिया को भी लिया आड़े हाथों

BY: • LAST UPDATED : August 23, 2025
Inkhabar Haryana, Abhay Chautala on CBI Role in Manisha Case: जींद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा की सियासत पर तीखे वार किए। उन्होंने न केवल राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार बल्कि उसके सहयोगी दल जजपा पर भी जमकर हमला बोला। मनीषा मर्डर केस में सरकार द्वारा सीबीआई जांच की घोषणा को उन्होंने “दिखावा” करार दिया और सीबीआई को बीजेपी की “कठपुतली” बताया।

मनीषा मर्डर और नफे सिंह राठी कांड का जिक्र

चौटाला ने कहा कि जनता को बरगलाने के लिए सरकार सीबीआई जांच का हवाला देती है, लेकिन असलियत सबके सामने है। उन्होंने नफे सिंह राठी हत्याकांड का उदाहरण देते हुए कहा कि दो साल से ज्यादा वक्त गुजर गया, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। इससे साफ है कि सीबीआई सिर्फ सरकार के इशारों पर काम करती है।

जजपा पर तीखे वार

इनेलो सुप्रीमो ने जजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि 2019 के चुनावों में जजपा ने जनता की भावनाओं का इस्तेमाल कर 10 सीटें हासिल कीं, लेकिन चुनाव के बाद वह बीजेपी की गोद में जाकर बैठ गई। चौटाला ने कहा कि अब जनता जजपा की असलियत जान चुकी है और उनकी हालत इतनी खराब हो गई है कि वे खुलेआम बैठक भी आयोजित नहीं कर सकते।

Advertisement

गोकुल सेतिया पर निशाना

अभय चौटाला ने कहा कि जजपा खुद को चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर आधारित पार्टी बताती थी, लेकिन अब वह देवीलाल का जन्मदिन तक मनाने में सक्षम नहीं है। सिरसा विधायक गोकुल सेतिया को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि वे बीजेपी से मिले हुए हैं। चौटाला के अनुसार, सेतिया मंच पर जाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हैं, जो जनता के साथ धोखा है।

विधानसभा सत्र की रणनीति

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चौटाला ने आगामी विधानसभा सत्र को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बेटों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में वॉकआउट नहीं करना है, बल्कि सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कटघरे में खड़ा करना है। उन्होंने यह भी बताया कि सत्र में “लाइन ऑर्डर” को लेकर बड़ा प्रस्ताव रखा जाएगा और इनेलो इसका डटकर विरोध करेगी।

Haryana Assembly Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में मनीषा मौत मामले पर विपक्ष-सरकार आमने-सामने, हुड्डा बोले- “काम रोको प्रस्ताव…”