Advertisement
Advertisement
होम / Abhay Chautala on Manisha Case CBI Investigation: “कोई ठोस कार्रवाई सामने…”, मनीषा मौत मामले की सीबीआई जांच पर अभय चौटाला ने उठाए गंभीर सवाल

Abhay Chautala on Manisha Case CBI Investigation: “कोई ठोस कार्रवाई सामने…”, मनीषा मौत मामले की सीबीआई जांच पर अभय चौटाला ने उठाए गंभीर सवाल

BY: • LAST UPDATED : August 26, 2025

Inkhabar Haryana, Abhay Chautala on Manisha Case CBI Investigation: हरियाणा की राजनीति एक बार फिर गरमाने लगी है। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) नेता अभय सिंह चौटाला ने नीलोखेड़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जहां कांग्रेस को वोट चोरी का असली जिम्मेदार बताया, वहीं भाजपा को सत्ता में लाने में कांग्रेस की भूमिका होने का आरोप लगाया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी उनके साथ मौजूद रहे।

Bhiwani News: भिवानी रोडवेज कर्मचारियों ने दिखाई ईमानदारी की मिसाल, यात्री को उसका पैसों से भरा खोया बैग लौटाया

देवीलाल जयंती समारोह का न्योता

चौटाला ने अपने संबोधन की शुरुआत 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाले जननायक स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के सम्मान समारोह का न्योता देकर की। उन्होंने साफ कहा कि इस कार्यक्रम में न तो एनडीए और न ही कांग्रेस से जुड़े कोई नेता शामिल होंगे। यह समारोह केवल उन लोगों के लिए होगा जो देवीलाल जी की नीतियों और विचारधारा से जुड़े हैं।

Advertisement

कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप

वर्तमान राजनीति पर चर्चा करते हुए अभय चौटाला ने कांग्रेस को सीधा घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाती है, लेकिन असली वोट चोर कांग्रेस खुद है। जनता भली-भांति जानती है कि भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में कांग्रेस की ही भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता पूरी तरह जागरूक है और सत्ता परिवर्तन का काम वही करेगी।

मनीषा मौत मामले की जांच पर सवाल

भिवानी में हुई मनीषा मौत मामले की सीबीआई जांच पर भी अभय चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे महज औपचारिकता करार देते हुए कहा कि इसमें कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आएगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नफे सिंह राठी केस भी सीबीआई को सौंपा गया था, लेकिन आज तक उसमें नतीजा नहीं निकला। ऐसे में जनता को भरोसा नहीं है कि मनीषा केस में न्याय मिलेगा।

यहां देखें वीडियो

विजेंद्र सिंह की हार के पीछे हुड्डा परिवार पर आरोप

एक सवाल के जवाब में अभय चौटाला ने कहा कि विजेंद्र सिंह की चुनावी हार कांग्रेस के भीतर की साज़िश का नतीजा थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे ने वहां के नेताओं को खड़ा किया और उन्हें आश्वासन दिया कि हारने पर भी सत्ता आने के बाद विधायक से बड़ा पद दिया जाएगा। इसी कारण विजेंद्र सिंह के वोट कटे और उनकी हार हुई।

बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

प्रदेश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भी चौटाला ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। हालात ऐसे हैं कि एक ही भर्ती परीक्षा के लिए 13 लाख युवा आवेदन कर रहे हैं। यह साफ करता है कि रोजगार के अवसर नहीं बढ़े, बल्कि बेरोजगारी ने गंभीर रूप ले लिया है।