Advertisement
Advertisement
होम / Abhay Singh Chautala: कई मुद्दों पर बीजेपी की क्लास लगाने वाले अभय चौटाला ने इस फैसले का कर दिया स्वागत, पढिए पूरा मामला 

Abhay Singh Chautala: कई मुद्दों पर बीजेपी की क्लास लगाने वाले अभय चौटाला ने इस फैसले का कर दिया स्वागत, पढिए पूरा मामला 

BY: • LAST UPDATED : December 18, 2024

Inkhabar Haryana, Abhay Singh Chautala: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी रूप देने और हरियाणा-पंजाब की सीमाओं को खुलवाने की मांग प्रमुख थी। इस अवसर पर अभय सिंह चौटाला ने बीजेपी सरकार पर किसानों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की।

Anil Vij: ‘‘जिस प्रकार मॉडल को कोई भी चीज पकड़ा दी जाती है, उसी प्रकार प्रियंका गांधी जी कर रही है’’-  मंत्री अनिल विज

ज्ञापन में क्या थीं प्रमुख मांगें?

इनेलो के वरिष्ठ नेता हुए शामिल

इनेलो के वरिष्ठ नेता हुए शामिल

प्रतिनिधिमंडल में इनेलो के वरिष्ठ नेता शामिल थे, जिनमें प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक अर्जुन चौटाला और अदित्य देवीलाल, महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल थे। ज्ञापन में कहा गया कि:

Advertisement

  •  एमएसपी को कानूनी अधिकार दिया जाए, जिससे किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिले।
  • हरियाणा-पंजाब की बंद सीमाओं को तुरंत खुलवाया जाए, क्योंकि इनसे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन सौंपने के बाद, अभय चौटाला ने कहा कि सरकार जानबूझकर किसान आंदोलन की आड़ में आम जनता को परेशान कर रही है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे इस मामले को प्रधानमंत्री के समक्ष उठाएं और सरकार को आवश्यक निर्देश दें।

एमएसपी पर सरकार का दावा “कोरा झूठ”: चौटाला

फसलों की एमएसपी पर खरीद को लेकर सरकार के दावों को खारिज करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह सिर्फ दिखावा है। उन्होंने धान खरीद के दौरान किसानों के साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि नमी के नाम पर 8-10 किलो धान की कटौती करके किसानों को लूटा गया। इससे पहले यह कटौती महज 2-3 किलो तक सीमित थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से फसलों की खरीद पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की और कहा कि सरकार को जनता के सामने अपनी कथनी और करनी का हिसाब देना चाहिए।

कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर निशाना

किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आड़े हाथ लेते हुए चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसानों के मसलों को संसद में गंभीरता से नहीं उठाया। उन्होंने कांग्रेस पर पूंजीपतियों के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। वहीं, बीजेपी पर किसानों को लगातार धोखा देने और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

एक देश, एक चुनाव” का समर्थन

अभय सिंह चौटाला ने “एक देश, एक चुनाव” के विचार का समर्थन किया, लेकिन इसके लिए वोटिंग मशीन के बजाय बैलेट पेपर का उपयोग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से मतदान अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद होगा।

नगर निगम चुनाव के लिए इनेलो तैयार

आगामी नगर निगम चुनावों पर चर्चा करते हुए चौटाला ने कहा कि इनेलो पूरी तरह तैयार है। पार्टी जरूरत पड़ने पर अन्य दलों का सहयोग लेने से भी परहेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर रही है और आगे भी रहेगी।

 

 

 

CM Nayab Saini: “वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पास होने से देश का समय व खर्च बचेगा”- सीएम नायब सैनी