Advertisement
Advertisement
होम / Aditya Chautala on Hooda Family: INLD को बीजेपी की ‘A टीम’ बताने पर आदित्य चौटाला का करारा हमला, हुड्डा परिवार पर साधा निशाना, कहा-“बाप-बेटे की जोड़ी…”

Aditya Chautala on Hooda Family: INLD को बीजेपी की ‘A टीम’ बताने पर आदित्य चौटाला का करारा हमला, हुड्डा परिवार पर साधा निशाना, कहा-“बाप-बेटे की जोड़ी…”

BY: • LAST UPDATED : May 23, 2025
Inkhabar Haryana, Aditya Chautala on Hooda Family: हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ‘ए टीम’ करार दिए जाने के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई। इस बयान के विरोध में डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा परिवार पर जमकर हमला बोला।

हुड्डा परिवार पर कसा तंज

आदित्य चौटाला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाप-बेटे की जोड़ी यानी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का काम किया है। हरियाणा की किसी भी ज्वलंत समस्या से इस परिवार का कोई लेना-देना नहीं रहा।

पानी के मुद्दे पर इनेलो के कदम से हुआ फर्क

इनेलो विधायक ने जल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब उनकी पार्टी ने हरियाणा को उसका हक दिलाने के लिए आवाज बुलंद की, तब हुड्डा परिवार को ‘दुख’ हुआ। चौटाला ने दावा किया कि जब इनेलो ने पंजाब से आने वाले 25 में से वाहनों की हरियाणा में एंट्री रोकने की चेतावनी दी, तभी पंजाब सरकार हरकत में आई और हरियाणा को पानी देने का फैसला लिया। इससे यह स्पष्ट होता है कि इनेलो की पहल का सकारात्मक असर पड़ा।

हुड्डा परिवार पर ओछी राजनीति के आरोप

अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए आदित्य चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने हमेशा हरियाणा में ओछी राजनीति की है। जब-जब प्रदेश के हित की बात उठी, हुड्डा परिवार ने निजी राजनीतिक लाभ को तरजीह दी और जनता के मुद्दों से मुंह मोड़ लिया।

Advertisement