Advertisement
Advertisement
होम / Ajay Singh Yadav on Congress Defeat Reason: “राहुल गांधी ने ली हार की जिम्मेदारी, लेकिन…”, कैप्टन अजय सिंह यादव ने प्रदेश नेतृत्व पर दिया बड़ा बयान

Ajay Singh Yadav on Congress Defeat Reason: “राहुल गांधी ने ली हार की जिम्मेदारी, लेकिन…”, कैप्टन अजय सिंह यादव ने प्रदेश नेतृत्व पर दिया बड़ा बयान

BY: • LAST UPDATED : August 7, 2025
Inkhabar Haryana, Ajay Singh Yadav on Congress Defeat Reason: हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान और नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने एक बार फिर संगठन के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। गुरुग्राम में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और नेता प्रतिपक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया। उनका कहना था कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाएंगे और नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी हाईकमान द्वारा निर्णय लिया जाएगा।

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार पर रखी राय

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी तो ले ली, लेकिन जिन नेताओं के नेतृत्व में हरियाणा में चुनाव लड़ा गया, उन्होंने खुद कोई जवाबदेही नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि हार के बाद पार्टी में किसी न किसी को तो इसकी जिम्मेदारी लेनी ही होगी। कैप्टन ने यह भी स्पष्ट किया कि इसी कारण से नेता प्रतिपक्ष के फैसले में देरी हो रही है ताकि नया नेतृत्व, नए समीकरणों के हिसाब से काम कर सके और पार्टी को सही दिशा दी जा सके।

गलत टिकट वितरण को बताया हार का कारण

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दो टूक कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में टिकट वितरण में भारी चूक हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि ग़लत टिकट वितरण ही हार का मुख्य कारण रहा। यदि ज़मीनी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच लोकप्रिय चेहरों को टिकट मिलता, तो परिणाम कुछ और होते।

Advertisement

गोगी के “स्लीपर सेल” बयान पर पलटवार

शमशेर सिंह गोगी द्वारा कांग्रेस में ‘स्लीपर सेल’ जैसे बयान पर भी कैप्टन अजय सिंह यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शमशेर गोगी पहले खुद स्पष्ट करें कि उनका इशारा किस ओर था। मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं और आजीवन कांग्रेस में ही रहूंगा। पार्टी के भीतर स्वस्थ आलोचना करना ग़लत नहीं है, लेकिन अनावश्यक बयानबाज़ी से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है।

हाईकमान हार के जिम्मेदारों को दिलाना चाहता है एहसास

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान अब उन नेताओं को हार का जिम्मेदार ठहरा रहा है, जिन्होंने चुनाव में ज़िम्मेदारी तो निभाई, लेकिन परिणाम अच्छे नहीं आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कांग्रेस में एक नई टीम बनेगी जो ईमानदारी से ज़मीनी स्तर पर काम करेगी और 2029 की रणनीति को मजबूती देगी।