Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: छात्रा आत्महत्या मामले में अनिल विज का विपक्ष पर पलटवार, कहा- “छात्रा विपक्ष द्वारा ही प्रताड़ित थी और विपक्ष हर बात पर राजनीति कर रहा”

Anil Vij: छात्रा आत्महत्या मामले में अनिल विज का विपक्ष पर पलटवार, कहा- “छात्रा विपक्ष द्वारा ही प्रताड़ित थी और विपक्ष हर बात पर राजनीति कर रहा”

BY: • LAST UPDATED : January 1, 2025

Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कई मुद्दों पर बयान दिए। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दलित छात्रा आत्महत्या मामले से लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी नेताओं पर तीखे तंज कसे।

दलित छात्रा आत्महत्या पर विपक्ष पर आरोप

दलित छात्रा आत्महत्या मामले पर बोलते हुए अनिल विज ने कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला के आरोपों का पलटवार किया। उन्होंने कहा कि छात्रा विपक्ष द्वारा ही प्रताड़ित थी और विपक्ष हर बात पर राजनीति कर रहा है। विपक्ष को समझना चाहिए कि छात्रा किस कांग्रेस विधायक के गांव की थी और किसके रिश्तेदार पर आरोप लगे हैं। सरकार इस मामले में पूरी तरह न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मनमोहन सिंह को कांग्रेस ने कभी स्वीकार नहीं किया

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रति कांग्रेस के रवैये पर विज ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि कांग्रेस ने कभी मनमोहन सिंह को सम्मान नहीं दिया। पार्टी ने उनके प्रस्तावों को फाड़ा और उन्हें बार-बार अपमानित किया। अब जब देश शोकाकुल है, राहुल गांधी विदेश चले गए हैं। उनके विदेश जाने का कारण वही बेहतर बता सकते हैं।

Advertisement

सिविल और पुलिस अधिकारियों पर सख्त रुख

परिवहन विभाग में पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति पर विज ने स्पष्ट किया कि यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सिविल और पुलिस अधिकारियों की ट्रेनिंग अलग-अलग होती है। सिद्धांत यह कहता है कि हर अधिकारी अपने विभाग में ही कार्य करें। कुछ लोग तिकड़म लगाकर सिविल पदों पर बैठ गए थे। ऐसे लोगों को हटाने का निर्देश दिया गया है। कुछ हटाए जा चुके हैं और शेष को भी जल्द हटाया जाएगा।

चुनाव की तैयारी का तंज: भगवा और जनेऊ की राजनीति

विज ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि अगर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गले में भगवा और कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी के गले में जनेऊ नजर आने लगे, तो समझ लो कि कहीं न कहीं चुनाव नजदीक हैं।

अनिल विज ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे हर मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा सरकार न्याय और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।