Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: अनिल विज का बड़ा बयान- “मंत्री पद छीनना है तो छीन लो… मेरी वरिष्ठता कोई नहीं छीन सकता”

Anil Vij: अनिल विज का बड़ा बयान- “मंत्री पद छीनना है तो छीन लो… मेरी वरिष्ठता कोई नहीं छीन सकता”

BY: • LAST UPDATED : February 3, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के उर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने से लेकर विपक्ष और दिल्ली सरकार पर तीखे प्रहार करने तक, विज ने एक बार फिर अपनी स्पष्टवादी छवि को साबित किया है। रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे उनके मंत्री पद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि अगर कोई मंत्री पद छीनना चाहता है तो छीन ले, लेकिन मेरी वरिष्ठता कोई नहीं छीन सकता।

मंत्री पद छीनना है तो छीन लो- विज

अनिल विज ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं रखी और ना ही किसी तरह की विशेष सुविधाएं मांगी। उन्होंने कहा कि मैं सात बार का विधायक हूं। मैंने न तो मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई, न कोई कोठी ली, न किसी सुविधा की मांग की। अगर कोई मेरी गाड़ी छीनना चाहता है, तो मेरे कार्यकर्ता खुद ही नई गाड़ी दे देंगे।

केजरीवाल पर तीखा हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अनिल विज ने उन्हें “झूठों का सरदार” करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल लोगों में डर फैलाने की राजनीति कर रहे हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। विज ने भ्रष्टाचार के आरोपों का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली की जनता अब भ्रष्टाचारियों को सत्ता नहीं सौंपेगी।

Advertisement

बजट पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरा

अनिल विज ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा को पढ़ना नहीं आता, इसलिए उन्हें बजट की अहमियत समझ नहीं आई। यह बजट किसानों और आम जनता के लिए कई बेहतरीन प्रावधान लेकर आया है।

हरियाणा रोडवेज में सुधार की योजना

हरियाणा रोडवेज को लेकर अनिल विज ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार रोडवेज को नंबर वन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत हरियाणा टूरिज्म विभाग के साथ मिलकर एक नई पहल की जा रही है, जिसमें पांच बस स्टैंड्स पर ड्राइवरों और यात्रियों के लिए बेहतरीन खाना उपलब्ध कराया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी, तो रेलवे की तर्ज पर हरियाणा रोडवेज फूड कॉरपोरेशन बनाकर इस योजना को और विस्तार दिया जाएगा। इसके अलावा, सरकार एक ट्रैकिंग एप भी ला रही है, जिससे हरियाणा रोडवेज की बसों की रियल-टाइम लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी।

अब अधिकारियों के तबादलों से कोई फर्क नहीं पड़ता

अपने पिछले चुनाव में सरकारी अधिकारियों द्वारा अड़चनें पैदा किए जाने के सवाल पर विज ने कहा कि अब उन अधिकारियों के तबादले से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने इशारों-इशारों में प्रशासनिक ढांचे में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

अनिल विज ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजकल गद्दारों का बोलबाला है। हालांकि, उन्होंने इस बयान को लेकर किसी विशेष नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन यह बयान उनकी राजनीतिक धारणा को स्पष्ट करता है।