Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: ‘वो हरियाणा आएं, लोग देखना चाहते हैं कि…’, अनिल विज का CM केजरीवाल की जमानत पर बड़ा बयान

Anil Vij: ‘वो हरियाणा आएं, लोग देखना चाहते हैं कि…’, अनिल विज का CM केजरीवाल की जमानत पर बड़ा बयान

BY: • LAST UPDATED : September 13, 2024

InKhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने 12 सितंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और अब सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच, अंबाला कैंट से बीजेपी के उम्मीदवार और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कुछ महत्वपूर्ण टिप्पणियां की हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

अनिल विज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी केवल धड़ों का एक समूह बनकर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विभिन्न धड़े अपने-अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं और कहा कि यदि भूपेंद्र सिंह हुड्डा या राहुल गांधी भी चुनाव लड़ें, तो उन्हें अपनी असलियत का पता चल जाएगा। विज ने यह भी कहा कि जनता इन सब जानती है और उनकी वास्तविक स्थिति समझती है।

Fatty Liver: फैटी लिवर से निजात पाने के 5 प्रभावी तरीके, समस्या जड़ से होगी खत्म

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर भी अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जमानत मिलना मतलब दोषमुक्त होना नहीं है। केजरीवाल को शर्तों के साथ जमानत मिली है और उनकी बंदिशें अब भी बनी हुई हैं। विज ने चुनौती दी कि केजरीवाल हरियाणा में आएं, क्योंकि लोग उन्हें देखना चाहते हैं और उनके द्वारा किए गए अपराधों के बारे में जानना चाहते हैं।

आमने सामने होगा मुकाबला

अंबाला कैंट क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। बीजेपी के अनिल विज का सामना कांग्रेस की परिमल परी और आम आदमी पार्टी की राजविंदर कौर से होगा। यह चुनावी मुकाबला क्षेत्र में राजनीतिक गर्मी बढ़ा रहा है और देखने योग्य होगा कि किस पार्टी को जनसमर्थन मिलता है।

Haryana Weather: हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए किन इलाकों में होगी तेज बारिश