Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: “मैंने ठंडे पानी से नहाकर खाना खाकर समय से पहले जवाब लिखकर भेज दिया है”- अनिल विज

Anil Vij: “मैंने ठंडे पानी से नहाकर खाना खाकर समय से पहले जवाब लिखकर भेज दिया है”- अनिल विज

BY: • LAST UPDATED : February 12, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज को BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। यह नोटिस CM नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विज द्वारा सार्वजनिक बयानबाजी करने के चलते दिया गया। पार्टी ने विज से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था, जिस पर उन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए नोटिस का जवाब समय से पहले ही भेज दिया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम से हरियाणा की सियासत गरमा गई है।

 ठंडे पानी से नहाकर लिखा जवाब

कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद अनिल विज ने इसे लेकर अनोखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा था कि वह “ठंडे पानी से नहाकर जवाब लिखेंगे।” उनके इस बयान के बाद जब उनसे जवाब को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने नहाने के बाद खाना खाकर और समय से पहले अपना जवाब लिखकर भेज दिया है।

विज ने कहा कि उन्होंने जितना याद था, उतना अपने जवाब में लिख दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर पार्टी को किसी और बात का जवाब चाहिए, तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं। हालांकि, विज ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह अपने जवाब को सार्वजनिक नहीं करेंगे। उनके अनुसार कि जो जवाब लिखा है, उसकी कतरने भी घर जाकर जला देंगे।

Advertisement

नोटिस के लीक होने पर उठाए सवाल

अनिल विज ने पार्टी से मिले नोटिस के सार्वजनिक होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह नोटिस उन तक पहुंचने से पहले ही मीडिया में आ गया था और उन्हें इसकी जानकारी मीडिया से ही मिली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी चाहे तो इसकी जांच करवा सकती है, और न चाहे तो उसकी मर्जी। विज का यह बयान इशारों-इशारों में पार्टी संगठन पर सवाल उठाने जैसा था, जिससे सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं।