Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: “जिनके खिलाफ लड़ाई लड़कर हमने आजादी प्राप्त की, मुझे लगता है कि वो आज भी राहुल गांधी के अंदर जिंदा हैं” – अनिल विज

Anil Vij: “जिनके खिलाफ लड़ाई लड़कर हमने आजादी प्राप्त की, मुझे लगता है कि वो आज भी राहुल गांधी के अंदर जिंदा हैं” – अनिल विज

BY: • LAST UPDATED : January 16, 2025

Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान कि उनकी लड़ाई भारत के खिलाफ है, पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि राहुल गांधी के अंदर आज भी जिन अंग्रेजों ने हमें इतने साल गुलाम रखा और जिनके खिलाफ लड़ाई लड़कर हमने आजादी प्राप्त की, मुझे लगता है कि वो आज भी राहुल गांधी के अंदर जिंदा हैं। कांग्रेस पार्टी का जन्म भी एक अंग्रेज एओ हयूम ने किया, इनके अंदर कहीं न कहीं जॉर्ज सोरोस भी भारत के खिलाफ बोल रहे हैं, यहीं ताकतें देश के खिलाफ लड़ रही है और ये उनकी रहनुमाई कर रहे हैं।

Shamsher Singh Gogi: कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने प्रदेश नेतृत्व पर साधा निशाना, कहा- “लंगड़े घोड़ो पर कोई दवा नहीं लगता…”

पुलिस और सिविल अधिकारियों की ट्रेनिंग अलग होती

हरियाण परिवहन विभाग से पुलिस स्टाफ हटाने के मामले में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस और सिविल अधिकारियों की ट्रेनिंग अलग-अलग होती है। पुलिस को कानून व्यवस्था की ट्रेनिंग दी जाती है और सिविल अफसरों को अलग ट्रेनिंग दी जाती है। जिस काम के लिए जिसे लगाया जाता है वह वहीं काम करें। इस मामले में हमारा जो केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय है वह भी हरियाणा सरकार को कई बार लिख चुका है कि जिस विभाग का जो स्टाफ है, उसे वहीं लगाया जाए।

Advertisement

 हर वर्ग की सुविधा के लिए अनेकों कदम उठा रही सरकार

कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के, हरियाणा सरकार किसानों को मुआवजा और MSP से वंचित रखने के बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार हर वर्ग की सुख सुविधा के अनेकों कदम उठा रही है और तकनीक का इस्तेमाल कर रही है जिससे लोगों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को लाभ मिला है इसलिए लोगों ने हमारी सरकार को दोबारा बनाया है। वहीं, हुड्‌डा के सरकारी कोठी छोड़ने पर पैनल रेंट लगाने पर अनिल विज ने कहा कि यह नियम हैं और नियम के तहत कार्रवाई होती है।

केजरीवाल ने यमुना साफ नहीं की

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर मनी लांड्रिंग के तहत केस मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले की जांच होगी जिसमें सभी बातें सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि जो आप पार्टी कहकर आए थे उसके विपरीत उलट काम इन्होंने किए है, इन्होंने यमुना साफ नहीं की ताकि लोग साफ पानी पी सके, मगर इन्होंने गली-गली लोगों को शराब पिलाई हैं।