Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: “इंडिया गठबंधन की भिंडी बन गई है, इंडिया नाम की कोई चीज नहीं है, जो भी वहां आए सब हार गए” – विज

Anil Vij: “इंडिया गठबंधन की भिंडी बन गई है, इंडिया नाम की कोई चीज नहीं है, जो भी वहां आए सब हार गए” – विज

BY: • LAST UPDATED : February 10, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij:  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के 68 उम्मीदवार जमानत नहीं बचा पाने व आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के हारने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टियां और भी हारती हैं लेकिन लोग उन्हें वैसे ही जानते है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने कैमोफलेगिंग (छलावरण) कर रखी है। यह अंदर से कट्टर बेईमान थे लेकिन ऊपर से कट्टर ईमानदार बने हुए थे”। उन्होंने कहा कि”इनकी पोल सच और झूठ की लड़ाई में खुल गई और यह प्रकृति का नियम है कि झूठ की ही हार होती है।

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 777 डॉक्टरों की भर्ती, परीक्षा परिणाम जारी, जल्द होगी ज्वाइनिंग

इंडी की भिंडी बन गई- विज

दिल्ली चुनाव में आप के वोट बैंक पर कांग्रेस द्वारा सेंध लगाने तथा इंडी गठबंधन पर सवाल उठने के मामले में अनिल विज ने कहा कि इंडी की भिंडी बन गई है। इंडी नाम की कोई चीज नही है। जो भी वहां आए सब हार गए”।

उधर, पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा द्वारा पंजाब मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की कि वो (भगवंत मान) भाजपा में चले जाएंगे, पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यही इंडी मॉडल है। एक पार्टनर दूसरे पार्टनर पर इस प्रकार की टिप्पणियां कर रहा है। अभी विधिवत गठबंधन टूटने की घोषणा तो नहीं हुई लेकिन टिप्पणियां शुरू हो गयी है।