Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij News: “आपने अपने कूल को कभी…” हरियाणा मंत्री अनिल विज ने हरविंदर कल्याण की कि प्रशंसा

Anil Vij News: “आपने अपने कूल को कभी…” हरियाणा मंत्री अनिल विज ने हरविंदर कल्याण की कि प्रशंसा

BY: • LAST UPDATED : October 25, 2024

Inkhabar Haryana, Anil Vij News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विधानसभा में हरविंदर कल्याण को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। विज ने खुद भी विधानसभा सत्र में शपथ ग्रहण करने के बाद हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उन्होंने प्रजातंत्र के महत्व पर भी जोर दिया।

Haryana Assembly Session 2024: “लोगों ने जिम्मेदारी दी है…” विधानसभा के पहले सत्र में विनेश फोगाट का अलग अंदाज

विधानसभा प्रजातंत्र का मंदिर

विज ने कल्याण की अध्यक्षता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने अपने कूल को कभी भी ब्रेक नहीं किया। मैं जानता हूं कि आप हमेशा हर हालात में शांत स्वभाव से समस्याओं का हल करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए ऐसा ही व्यक्ति सबसे उपयुक्त है। विज ने विधानसभा को प्रजातंत्र का मंदिर बताते हुए कहा कि यह स्थान सभी सदस्यों के लिए अपने विचार व्यक्त करने का है और यहां ‘फ्रीडम टू स्पीच’ का पालन होना चाहिए।

Advertisement

विज ने कहा- मुझे सबसे ज्यादा…

बता दें कि, अनिल विज ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मुझे सबसे ज्यादा बार सदन से बाहर निकालने का रिकॉर्ड बना हुआ है। इसलिए आप 2009 से 2014 के पीरियड को ब्लैकआउट कर दें, क्योंकि उस समय मेरा सारा भाषण डिलीट कर दिया जाता था। उन्होंने हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा साहब, आपके पास जो कुछ था, हरियाणा की जनता ने उस पर काटा लगा दिया है।

 

CM Saini News: सीएम सैनी ने डॉ. अंबेडकर को किया याद, कहा-“मेरे जीवन का हर पल…”