Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij News: “जमाना आगे जा रहा है, ये देश को पीछे कर रहें”, ये विज ने किसके लिए कहा

Anil Vij News: “जमाना आगे जा रहा है, ये देश को पीछे कर रहें”, ये विज ने किसके लिए कहा

BY: • LAST UPDATED : December 3, 2024

Inkhabar Haryana, Anil Vij News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति, विपक्षी नेताओं के बयान, किसानों के दिल्ली कूच और कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर बेबाक टिप्पणियां कीं।

देश की अर्थव्यवस्था पर विज का बयान

विज ने कहा कि देश की आर्थिक हालत में लगातार सुधार हुआ है और हमारी अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी किस स्कूल में पढ़े हैं और उन्हें कौन आंकड़े देता है। यह बयान राहुल गांधी के देश की आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी के जवाब में दिया गया।

राज्य में अपराध बढ़ने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि सरकार दिन-रात काम कर रही है। असामाजिक तत्वों को पकड़ने का लगातार काम हो रहा है और हम कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement

हुड्डा पर कटाक्ष

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कोठी खाली करने के नोटिस पर विज ने कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है। जब हुड्डा साहब नेता प्रतिपक्ष नहीं रहे, तो कोठी खाली करनी पड़ी। जैसे अन्य मंत्रियों ने भी अपनी सरकारी सुविधाएं छोड़ी हैं। इसमें कोई मुद्दा नहीं बनना चाहिए।

उन्होंने आगे हुड्डा की तुलना एक फिल्म चरित्र से करते हुए तंज कसा कि “यह स्थिति एक फिल्म के दृश्य जैसी है जहां हर हाल में आलोचना करने के लिए दो प्रेस नोट तैयार रहते हैं।”

कांग्रेस पर निशाना

प्रियंका गांधी की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर विज ने कहा कि जमाना आगे जा रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को पीछे ले जाना चाहती है। आज की दुनिया में लोग प्रगति चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस बैलगाड़ी के युग में लौटने की बात करती है।

उन्होनें 6 दिसंबर को किसानों के दिल्ली कूच के सवाल पर कहा कि अगर मुझे अंबाला में जनसभा करनी होती है, तो प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है। किसान बताए कि क्या उन्होंने दिल्ली से इजाजत ली है?

हिमाचल सरकार पर व्यंग्य

हिमाचल प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए विज ने कहा कि हिमाचल की सुक्खू सरकार पुरानी फिल्मों के राजेंद्र नाथ की तरह रोज नए बहाने बनाती है। कभी वेतन का मुद्दा उठाते हैं, तो कभी अन्य अव्यवस्थाओं का। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की शिकायतें आ रही हैं और हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को समय पर न्याय मिले।