




अनिल विज ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर किसानों के मुद्दों को लेकर भी हमला बोला। विज ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा केवल किसानों को भड़काने और गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने एक दिन भी किसानों की समस्याओं को समझने की कोशिश नहीं की। इससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।”
विज ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी अपने निशाने पर लिया। संविधान दिवस के मौके पर केजरीवाल के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि भगवान ने आम आदमी पार्टी को संविधान बचाने के लिए बनाया, पर प्रतिक्रिया देते हुए विज बोले कि केजरीवाल की पार्टी न संविधान को मानती है, न कोर्ट को, और न ही किसी स्वायत्त संस्था को। इनका तो अपना ही विधान है। इनको संविधान शब्द का उच्चारण भी नहीं करना चाहिए।




