Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on Congress: “कांग्रेस नेता के लिए पाकिस्तान बॉर्डर खोल…”, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज कांग्रेस को तगड़ा लपेट गए

Anil Vij on Congress: “कांग्रेस नेता के लिए पाकिस्तान बॉर्डर खोल…”, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज कांग्रेस को तगड़ा लपेट गए

BY: • LAST UPDATED : April 30, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij on Congress: हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज चंडीगढ़ में पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी पर तीखे शब्दों में निशाना साधा। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों से संयम और एकता बनाए रखने की अपील की।

पानी के विवाद को लेकर विज की प्रतिक्रिया

अनिल विज ने कहा कि आज देश युद्ध जैसे हालातों के मुहाने पर खड़ा है। ऐसे समय में हम सबका कर्तव्य बनता है कि आपसी विवादों को दरकिनार करके एकता का परिचय दें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस समय किसी भी प्रकार की आंतरिक खींचतान से देश की सुरक्षा और मजबूती पर असर पड़ सकता है।

पानी के बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि पंजाब बॉर्डर का इलाका है, इसलिए उनका दायित्व और अधिक बनता है कि वे इस मामले को शांति से सुलझाएं। पंजाब के मुख्यमंत्री को भड़काऊ बयान देने से बचना चाहिए और पूरे उत्तर भारत के हित में निर्णय लेने चाहिए।

Advertisement

कांग्रेस पार्टी पर कसा तंज

इस दौरान विज ने कांग्रेस पार्टी पर भी अनिल विज ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गद्दार और शत्रु पार्टी है। इनका इतिहास रहा है कि जब भी देश संकट में होता है, ये भ्रम और विघटन फैलाने का काम करती है। अपने तीखे बयान में विज ने आगे कहा कि इन नेताओं के लिए तो थोड़ी देर के लिए पाकिस्तान का बॉर्डर खोल देना चाहिए, ताकि वे सब वहीं चले जाएं। ये लोग देश के साथ नहीं, विरोध में खड़े नजर आते हैं।

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा- विज

पाकिस्तान को लेकर पूछे गए एक सवाल पर अनिल विज ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं। पाकिस्तान को समय आने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। देश की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।