Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on Mamta Banerjee Statement: बंगाल सीएम ममता बनर्जी के बयान पर भड़के अनिल विज, बोले- “ये राष्ट्रभक्ति के उफान को पंचर करना चाहती…”

Anil Vij on Mamta Banerjee Statement: बंगाल सीएम ममता बनर्जी के बयान पर भड़के अनिल विज, बोले- “ये राष्ट्रभक्ति के उफान को पंचर करना चाहती…”

BY: • LAST UPDATED : May 30, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij on Mamta Banerjee Statement: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनके एक कथन “वो ऐसे बात करते हैं जैसे हर महिला के पति हों, लेकिन अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते? ने सियासी माहौल गर्मा दिया है। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है।

“जो राजा होता है, वो पूरे देश का होता है”-  विज

अनिल विज ने ममता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो राजा होता है, वो देश का राजा होता है। उसे पूरे देश से प्यार और सम्मान मिलता है। देश में इस वक्त राष्ट्रभक्ति का उफान है और ममता बनर्जी उसे पंचर करने की कोशिश कर रही हैं। आज चारों तरफ़ “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारे गूंज रहे हैं, जिससे कुछ नेताओं की नींद हराम हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी जैसे नेता दरअसल उन ताक़तों के एजेंट हैं, जो भारत के विरोध में काम कर रही हैं। “जिस तरह की बातें ये कर रही हैं, वो उन्हें वहीं ताक़तें बताती हैं कि किसके खिलाफ बोलना है और वही ये बोलती हैं,” विज ने कहा।

बंगाल पर पलटवार

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया था कि वह बंगाल को बदनाम कर रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि बंगाल की हकीकत को उजागर करना कोई बदनामी नहीं है, बल्कि जरूरी है।
उन्होंने कहा कि बंगाल में हर चौक-चौराहे पर कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहां बाहर से शरणार्थी बुलाकर उनके वोट बनवाए जा रहे हैं। अगर ममता बनर्जी इसे सही मानती हैं तो उन्हें दूसरे देश में जाने की तैयारी करनी चाहिए।

Advertisement

सैफुल्लाह कसूरी के बयान पर चेतावनी

हाल ही में पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्लाह कसूरी ने एक जनसभा में भारत और प्रधानमंत्री मोदी पर भड़काऊ टिप्पणी की थी। इस पर विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान को पहले ही सीन की झलक मिल चुकी है। पाकिस्तानी रो रहे हैं, भाग रहे हैं, और अब तो खुद कह रहे हैं कि लाशें उठाते-उठाते थक गए हैं। बारी-बारी सबका नंबर आएगा।

तेलंगाना के सीएम पर विज का प्रहार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो आज POK भारत का हिस्सा होता”, अनिल विज ने इतिहास का हवाला देते हुए करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध के बाद भारत के पास 93,000 पाकिस्तानी सैनिक बंदी थे और हमने 13 से 14 हजार एकड़ ज़मीन भी जीती थी, लेकिन शिमला समझौते के तहत इंदिरा गांधी ने सब कुछ लौटा दिया। आज ये लोग कहते हैं कि POK हमारा होता, लेकिन इन्होंने तो उस समय का भी फायदा नहीं उठाया। तब उनकी दादी अम्मा क्या कर रही थीं, ये इन्हें याद नहीं आता।

विभाजन पर भी रखी अपनी राय

अनिल विज ने पाकिस्तान की स्थापना और धर्म आधारित विभाजन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत की आज़ादी की लड़ाई एकजुट होकर लड़ी गई थी, लेकिन मोहम्मद अली जिन्ना और उनके साथियों ने दो राष्ट्र का सिद्धांत पेश कर पाकिस्तान की मांग की और देश को धर्म के आधार पर काट दिया गया। लाखों लोग मारे गए, पर कांग्रेस ने हर बार समझौते से देश को कमजोर किया।