Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on Modi Government 11 Years Achievement: “मोदी सरकार के 11 साल…”, अनिल विज ने राहुल गांधी के प्रचार की सरकार के बयान पर किया तगड़ा पलटवार

Anil Vij on Modi Government 11 Years Achievement: “मोदी सरकार के 11 साल…”, अनिल विज ने राहुल गांधी के प्रचार की सरकार के बयान पर किया तगड़ा पलटवार

BY: • LAST UPDATED : June 10, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij on Modi Government 11 Years Achievement: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने जहां इसे “प्रचार की सरकार” बताया, वहीं हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए तीखा जवाब दिया।

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के 11 साल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई जवाबदेही नहीं, कोई बदलाव नहीं, सिर्फ प्रचार। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। पहले हम रक्षा उपकरण इंपोर्ट करते थे, अब एक्सपोर्ट कर रहे हैं। हाईवे का जाल बिछ चुका है और मेडिकल यूनिवर्सिटी की संख्या तीन गुना हो गई है। यह सब राहुल गांधी को दिखाई नहीं देता।

“2047 के सपने” पर विज का जवाब

राहुल गांधी ने एक और बयान में कहा कि सरकार अब 2025 की बात छोड़कर 2047 के सपने बेच रही है।  इस पर अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही तानाशाही और गलत फैसलों से भरा रहा है।कांग्रेस के खून में तानाशाही है। जवाहरलाल नेहरू ने सिंधु नदी का 80% पानी पाकिस्तान को दे दिया, और आज हम पानी के लिए लड़ रहे हैं। इन्होंने POK पाकिस्तान को दे दिया, जो आज हमारी बड़ी समस्या है। इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाकर देश की जनता को जेल में डाला और नसबंदी जैसे अमानवीय कार्य किए। यही है राहुल गांधी की कांग्रेस।

Advertisement

तीन तलाक व वक्फ बोर्ड पर उठाए सवालों का जवाब

वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मोदी सरकार पर मुसलमानों के खिलाफ कानून बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार तीन तलाक और वक्फ जैसे कानूनों के जरिये मुस्लिम समुदाय को निशाना बना रही है। इस पर अनिल विज ने कहा कि तीन तलाक कानून मुस्लिम माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए लाया गया। यह कानून सिर्फ भारत में ही नहीं, कई मुस्लिम देशों में भी पहले से लागू है। ये कानून किसी के खिलाफ नहीं बल्कि उनके हक में है जो वर्षों से अन्याय सहते आ रहे थे।