Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on Mohanlal Badoli: मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान, कहा- “मोहनलाल बडौली को इस्तीफा दे देना चाहिए”

Anil Vij on Mohanlal Badoli: मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान, कहा- “मोहनलाल बडौली को इस्तीफा दे देना चाहिए”

BY: • LAST UPDATED : January 18, 2025

Inkhabar Haryana, Anil Vij On Mohanlal Badoli: हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मोहनलाल बडौली मामले पर एक बड़ा बयान देते हुए साफ किया है कि वह निष्पक्षता में विश्वास रखते हैं और उम्मीद करते हैं कि हिमाचल पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। उनके अनुसार, इस मामले में गवाह और खुद बडौली ने अपनी निर्दोषता की बात कही है, लेकिन कानून के तहत जब तक यह साबित नहीं हो जाता, तब तक बडौली को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली और सिंगर राकी मित्तल पर गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया कि वह अमित बिंदल के साथ काम करती थी और उनके साथ हिमाचल यात्रा पर गई थी, जहां यह घटना हुई। हालांकि, बडौली ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

अनिल विज का बयान

अनिल विज ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हुए कहा कि बोला कि देखिए गवाह ने भी कहा है, और बडौली ने भी कहा है कि वह निर्दोष है। और मुझे पूरा विश्वास है कि हिमाचल पुलिस इस मामले पर निष्पक्ष जांच करेगीं। लेकिन जब तक वो निर्दोष साबित नहीं हो जाते तब तक उन्हें पार्टी की पवित्रता बनाए रखने के लिए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Advertisement