Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on Operation Sindoor and Operation Mahadev: सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘महादेव’ पर सियासी घमासान, अनिल विज ने विपक्ष को सुनाई खरी-खरी, बोले- “अब क्या पाकिस्तान की…”

Anil Vij on Operation Sindoor and Operation Mahadev: सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘महादेव’ पर सियासी घमासान, अनिल विज ने विपक्ष को सुनाई खरी-खरी, बोले- “अब क्या पाकिस्तान की…”

BY: • LAST UPDATED : July 31, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij on Operation Sindoor and Operation Mahadev: भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को लेकर एक नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है। इन ऑपरेशनों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ जैसे नाम दिए जाने पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर सेना के “भगवाकरण” का आरोप मढ़ दिया। लेकिन इस मुद्दे पर हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या अब हमारे सैन्य ऑपरेशनों के नाम पाकिस्तान की मिसाइलों पर रखे जाएं?

सेना का सम्मान नहीं समझते विपक्षी दल-  विज

मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि विपक्ष का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रविरोधी है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के हर यूनिट में मंदिर और गुरुद्वारे होते हैं। हमारे सैनिक जब आतंकवादियों पर हमला करते हैं तो ‘बजरंगबली की जय’ के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते हैं। यह उनकी आस्था है, उनका हौसला है। विपक्ष को शर्म आनी चाहिए कि वह इस पर सवाल उठा रहा है।

विज ने साफ कहा कि यह सिर्फ नाम नहीं, बल्कि सैन्य भावनाओं और भारत की सांस्कृतिक आत्मा की पहचान है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि विपक्ष अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं, बल्कि पूरे देश का विरोध करने लगा है।

Advertisement

क्या ऑपरेशनों का नाम पाकिस्तान की मिसाइलों पर रखें?- विज

अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या अब हम अपने देश की सैन्य कार्रवाइयों के नाम पाकिस्तान की मिसाइलों जैसे ग़ौरी, नसर या हत्यारों के नाम पर रखेंगे? क्या देशभक्ति अब विपक्ष को चुभने लगी है? उनका यह बयान भाजपा समर्थकों के बीच खासा चर्चित हो गया है और सोशल मीडिया पर भी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

भाजपा समीक्षा बैठक में नाम न होने पर विज की प्रतिक्रिया

बीते दिनों भाजपा विधायकों की एक अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, वहां वरिष्ठ नेता जाकर हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। इस लिस्ट में सात बार के विधायक और अनुभवी नेता अनिल विज का नाम शामिल नहीं किया गया, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने स्पष्ट किया कि मैं पार्टी का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं। मुझे किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं किया जा सकता। मेरी जिम्मेदारी पूरे हरियाणा की है। मैं जल्द ही पूरे राज्य का दौरा शुरू करूंगा। वह न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, बल्कि उन सरकारी अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे जो योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू करने में लापरवाही बरत रहे हैं जो अफसर योजनाओं को जमीन पर नहीं उतार रहे, मैं उनका भी हाल चाल लूंगा।

Digvijay Chautala visit to Yamunanagar: “यमुनानगर बना क्राइम…”, अपराध को लेकर दिग्विजय चौटाला का तंज, अभय चौटाला को बताया नॉन-सीरियस नेता