Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on Opposition Party: “भाजपा का चरित्र समझे बिना…”, मंत्री अनिल विज ने विपक्ष को तगड़ा लपेटा

Anil Vij on Opposition Party: “भाजपा का चरित्र समझे बिना…”, मंत्री अनिल विज ने विपक्ष को तगड़ा लपेटा

BY: • LAST UPDATED : July 4, 2025

Inkhabar Haryana, Anil Vij on Opposition Party: हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर विपक्षी दलों पर तीखे और बेबाक अंदाज़ में जवाब दिया है। समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा भाजपा को आतंकी संगठन जैसा बताने के विवादित बयान पर विज ने उन्हें “अल्पज्ञानी” करार दिया। वहीं, उन्होंने अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और हिंदी विरोधियों को भी करारा जवाब दिया।

अनिल विज ने समाजवादी पार्टी को तगड़ा लपेटा

समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा यह कहे जाने पर कि भाजपा और आतंकवादी धर्म पूछकर मारते हैं, अनिल विज ने नाराज़गी जाहिर की और पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे बयान देने वाले लोग अल्पज्ञानी हैं और उन्हें भाजपा के चरित्र की कोई जानकारी नहीं है। विज ने कहा कि भाजपा ने कभी भी धर्म या जाति की राजनीति नहीं की और पार्टी का इतिहास इस बात का साक्षी है। उन्होंने सलाह दी कि पहले पूरे भारत में भाजपा के कार्य और चरित्र को देखें, फिर किसी भी प्रकार का बयान दें।

हिंदी का विरोध, हिंदुस्तान का विरोध- विज

महाराष्ट्र में भाषा को लेकर उठे विवाद पर भी अनिल विज ने अपनी राय स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि पूरे देश को जोड़ने वाला धागा है। जो लोग हिंदी का विरोध करते हैं, वे हिंदुस्तान का विरोध करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति अपनी मातृभाषा सिखाए, इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय भाषा का सम्मान अनिवार्य है।

GST पर राहुल गांधी को जवाब

राहुल गांधी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि GST भाजपा सरकार में आर्थिक अन्याय का हथियार बन गया है, अनिल विज ने पलटवार करते हुए पूछा कि “किसी से जबरदस्ती GST ली हो तो राहुल गांधी बताएँ। उन्होंने कहा कि GST से सरकार की कमाई में इज़ाफा हुआ है, जो इस बात का प्रमाण है कि लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है, रोजगार के अवसर बढ़े हैं और व्यापार फला-फूला है। हर बार तीन लाख करोड़ रुपये का संग्रह होना दिखाता है कि देश की अर्थव्यवस्था सही दिशा में है।

Advertisement

केजरीवाल पर सीधा हमला

दिल्ली नगर निगम और विधानसभा उपचुनावों में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अरविंद केजरीवाल के बयान थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे तो चलता रहता है पर अनिल विज ने व्यंग्य करते हुए कहा कि ईश्वर करे आप हमेशा नीचे ही रहें, ऊपर आए ही नहीं।
उन्होंने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने देश की राजनीति को भ्रष्ट किया, सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर लालच के ज़रिए वोट खरीदने की परंपरा शुरू की। विज ने यह भी कहा कि केजरीवाल सरकार के कई मंत्री जेल में हैं और खुद केजरीवाल भी जेल जा चुके हैं, इसलिए ऐसी पार्टी का नीचे जाना ही स्वाभाविक है।