Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on Pakistan Demand Loan from international Countries: अंतरराष्ट्रीय मंचों से पाकिस्तान के लोन की मांग पर अनिल विज ने कहा-“यह युद्ध महाभारत की तरह …”

Anil Vij on Pakistan Demand Loan from international Countries: अंतरराष्ट्रीय मंचों से पाकिस्तान के लोन की मांग पर अनिल विज ने कहा-“यह युद्ध महाभारत की तरह …”

BY: • LAST UPDATED : May 9, 2025

Inkhabar Haryana, Anil Vij on Pakistan Demand Loan from international Countries: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर अपने तीखे और बेबाक बयानों से सियासी हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने पाकिस्तान की कर्ज मांगने की स्थिति और पंजाब सरकार के रवैये दोनों पर जमकर निशाना साधा।

अंतरराष्ट्रीय मंचों से पाक के कर्ज मांगने पर दी विज ने प्रतिक्रिया

पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंचों से कर्ज की मांग किए जाने पर अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक आतंक फैलाने वाला देश है, इसे तो हवा-पानी भी बंद कर देना चाहिए। विज ने इस पूरे परिदृश्य की तुलना महाभारत से करते हुए कहा कि अब फैसला सबको करना होगा कि वे पांडवों के साथ खड़े हैं या कौरवों के साथ। उनके अनुसार, आज दुनिया के अधिकांश देश भारत के साथ खड़े हैं और पाकिस्तान के साथ केवल दो-तीन देश ही बचे हैं। विज ने वर्तमान हालात को ‘युद्ध जैसा’ बताते हुए कहा कि युद्ध चल रहा है और पाकिस्तान रो रहा है। देश को एकजुट रहने की जरूरत है। मोदी इस युद्ध के नायक हैं और हमारे जवान सीमा पर पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहे हैं।

पंजाब सरकार पर भी हमला

पंजाब द्वारा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) से पानी छोड़े जाने के मामले पर भी अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार न तो संविधान को मानती है और न ही संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कोर्ट के आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रही है। वहां जाकर फोर्स लगाकर ताले लगाना, धमकाना ये सब गलत है। यह कानून व्यवस्था का उल्लंघन है और ऐसे कदम देश की न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला हैं।

Advertisement