Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on palwasha Khan Statement on Babri Masjid: “बाबरी की एक-एक ईंट…”, बाबरी मस्जिद को लेकर पाकिस्तानी सांसद को अनिल विज का करारा जवाब

Anil Vij on palwasha Khan Statement on Babri Masjid: “बाबरी की एक-एक ईंट…”, बाबरी मस्जिद को लेकर पाकिस्तानी सांसद को अनिल विज का करारा जवाब

BY: • LAST UPDATED : May 1, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij on palwasha Khan Statement on Babri Masjid: हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर अपने तीखे और बेबाक बयानों से सियासी माहौल गर्म कर दिया है। इस बार उनके निशाने पर एक पाकिस्तानी सांसद रहीं। विज ने उनके बाबरी मस्जिद के बयान पर करारा जवाब दिया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

क्या हैं पूरा मामला?

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें पाकिस्तानी सांसद पलवाशा ने घोषणा की कि अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट उनके देश की सेना रखेगी। सांसद पलवाशा का यह भाषण 29 अप्रैल को पाकिस्तान के उच्च सदन में दिया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्तानी सेना के जवान रखेंगे और पहली अज़ान खुद आर्मी चीफ असीम मुनीर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं।

बाबरी मस्जिद को लेकर पाकिस्तानी सांसद को जवाब

अनिल विज ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाबरी की एक-एक ईंट उखाड़ कर फेंक दी गई है। वहां अब भव्य राम मंदिर खड़ा है। यह अब सपना भी नहीं रह सकता। पाकिस्तानी सांसद नींद में हैं और सपने में यह सब बक रहे हैं।