Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on punjab Culture: “पंजाब की संस्कृति तो छबील से पानी पिलाने की थी, लेकिन आज उसने हरियाणा का पानी का गिलास भी छीन लिया”- अनिल विज

Anil Vij on punjab Culture: “पंजाब की संस्कृति तो छबील से पानी पिलाने की थी, लेकिन आज उसने हरियाणा का पानी का गिलास भी छीन लिया”- अनिल विज

BY: • LAST UPDATED : May 3, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij on punjab Culture: हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहे जल विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इस बार हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पंजाब पर भाखड़ा डैम पर सुरक्षा बढ़ाकर हरियाणा का पीने का पानी रोकने का आरोप लगाया और कहा कि यह पंजाब की पारंपरिक सांस्कृतिक छवि के विपरीत है।

पंजाब की संस्कृति पर उठाए विज ने सवाल

पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कहा कि पंजाब की संस्कृति तो छबील लगाकर प्यासे को पानी पिलाने की थी, लेकिन आज इस पंजाब ने हरियाणा के लोगों के पीने वाले पानी का गिलास छीन लिया है। विज के इस बयान से स्पष्ट है कि हरियाणा सरकार पंजाब के इस कदम से गहरी नाराजगी जताती है। मंत्री विज ने आगे कहा कि भारत की संघीय संरचना में सभी राज्यों को आपसी समन्वय और सहयोग से काम करना चाहिए। उन्होंने चेताया कि यदि हरियाणा भी पंजाब की तरह ‘मैं-मैं’ की नीति पर चले तो वह रेल और सड़कें बंद कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं करेगा क्योंकि हरियाणा संघीय ढांचे की मर्यादाओं को मानता है।

सर्वदलीय बैठक को बताया सकारात्मक कदम

विज ने हरियाणा सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक की सराहना की और कहा कि यह अच्छा संकेत है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद कॉमन इंटरेस्ट के मुद्दों पर सभी दल एक मंच पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले एसवाईएल नहर मुद्दे पर भी ऐसे प्रयास किए गए थे, और इस बार भी जो निर्णय इस बैठक में होगा, उसी के अनुरूप भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

Advertisement

चरणजीत चन्नी के बयान पर कड़ा जवाब

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चन्नी को न तो हमारी सेना पर भरोसा है न ही विश्वास। उन्हें तो उन्हीं बातों पर भरोसा है जो पाकिस्तान कहता है। विज ने कहा कि चन्नी जैसे नेता तभी मानेंगे जब पाकिस्तान खुद मानेगा कि भारत ने उसकी सैन्य क्षमताओं को चुनौती दी है। उन्होंने चन्नी की टिप्पणी को न केवल सेना का अपमान बताया, बल्कि राष्ट्रहित के खिलाफ भी करार दिया।