Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on Rahul Gandhi fake vote Allegation: “जनता ने कांग्रेस को बार-बार खारिज…”, वोट चोरी मामले पर अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तगड़ा लपेटा

Anil Vij on Rahul Gandhi fake vote Allegation: “जनता ने कांग्रेस को बार-बार खारिज…”, वोट चोरी मामले पर अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तगड़ा लपेटा

BY: • LAST UPDATED : August 12, 2025

Inkhabar Haryana, Anil Vij on Rahul Gandhi fake vote Allegation: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, जिन्हें उनकी बेबाक और धारदार बयानबाजी के लिए “गब्बर” के नाम से जाना जाता है, ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया “वोट चोरी” वाले आरोप पर तीखा हमला बोला। विज ने न केवल कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए, बल्कि राहुल गांधी के बयान का विरोध करने वाले मंत्री के इस्तीफे को लेकर भी कांग्रेस पर चुटकी ली। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के युद्ध संबंधी बयान का भी करारा जवाब दिया।

Rohtak Police Encounter: रोहतक में देर रात पुलिस ने किया बदमाशों का एनकांउटर, जानें कैसे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

राहुल गांधी पर निशाना

अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए अपना “इंजन” ही कमजोर चुन लिया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि चलना तो इंजन ने होता है, गाड़ी खुद नहीं चलती। अगर इंजन कमजोर होगा तो गाड़ी खड़ी रहेगी। विपक्ष ने अपने आगे कमजोर इंजन रखा है, इसलिए बार-बार हार का सामना कर रहे हैं।

Advertisement

विज ने राहुल गांधी के नेतृत्व को नकारते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को बार-बार खारिज कर दिया है और लोकसभा व विधानसभा चुनावों में लगातार हार इसी का प्रमाण है। उन्होंने चेतावनी दी कि राहुल गांधी को संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार प्रहार करना बंद करना चाहिए, क्योंकि यह लोकतंत्र और देश के लिए नुकसानदेह है।

कांग्रेस के अंदरूनी विरोध पर चुटकी

राहुल गांधी के “वोट चोरी” वाले बयान का विरोध करने वाले मंत्री के इस्तीफे पर भी विज ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर ही यह बात मान ली गई है कि राहुल गांधी के बस की बात अब नहीं है। यही वजह है कि पार्टी बार-बार राजनीतिक पराजय का सामना कर रही है।

यहां देखें वीडियो

पाकिस्तान को कड़ा संदेश

राहुल गांधी पर निशाना साधने के बाद अनिल विज ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दी। हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने धमकी दी थी कि अगर भारत सिंधु नदी पर बांध बनाता है तो युद्ध हो सकता है। इस पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की जो हालत हुई थी, उससे उन्हें सबक लेना चाहिए। उनकी गीदड़ भभकी में ना पहले कोई असर हुआ है और ना आगे होगा।विज ने स्पष्ट कहा कि सिंधु जल समझौता खत्म हो चुका है और सिंधु नदी भारत की है। सिंधु का पानी पी-पीकर ही हम हिंदू हुए हैंऔर अपनी जनता के हितों की रक्षा करना भारत का अधिकार है।