Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on Rahul Gandhi Horse Statement: “अपनी भी क्वालिटी बताएं…”, राहुल गांधी के ‘घोड़े’ बयान पर तगड़े भड़के अनिल विज

Anil Vij on Rahul Gandhi Horse Statement: “अपनी भी क्वालिटी बताएं…”, राहुल गांधी के ‘घोड़े’ बयान पर तगड़े भड़के अनिल विज

BY: • LAST UPDATED : June 4, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij on Rahul Gandhi Horse Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “घोड़े” वाले बयान पर हरियाणा की सियासत में ज़ोरदार घमासान मच गया है। हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा पलटवार करते हुए न सिर्फ राहुल गांधी पर तंज कसा बल्कि रणदीप सुरजेवाला और संजय राउत पर भी करारा हमला बोला। विज ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में कहा कि अगर राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को घोड़ा मानते हैं, तो पहले उन्हें खुद तय करना चाहिए कि वह किस श्रेणी में आते हैं  बारात के, रेस के या लंगड़े घोड़े।

राहुल गांधी के ‘घोड़े’ वाले बयान पर पलटवार

बीते दिनों राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि अब हमें घोड़ों की पहचान करनी है, रेस के घोड़े रेस में जाएं, बारात के बारात में, और लंगड़े घोड़े रिटायर हों।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को घोड़ा मानते हैं, तो पहले उन्हें खुद बताना चाहिए कि वह खुद कौन-से घोड़े हैं – क्या वे भी बारात के घोड़े हैं, लंगड़े हैं या फिर जंग के लिए तैयार वीर घोड़े?

सुरजेवाला के ‘हेरा फेरी कमीशन’ वाले बयान पर जवाब

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हाल ही में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को “हेरा फेरी सर्विस कमीशन” करार दिया था। इस पर अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला ठीक ही कह रहे हैं क्योंकि उनके कार्यकाल में वाकई यह हेरा फेरी कमीशन बन चुका था। उनके ज़माने में यही सब होता था, अब जब पारदर्शिता आई है तो उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा।

Advertisement

संजय राउत के ‘ट्रंप’ वाले बयान पर करारा हमला

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने तंज कसा था कि क्या अब हमें विशेष सत्र बुलाने के लिए ट्रंप के पास जाना पड़ेगा? इस पर अनिल विज ने जबरदस्त पलटवार करते हुए कहा कि संजय राउत को संविधान की प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। विशेष सत्र बुलाने की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। पहले जब उनकी सरकारें थीं, तब क्या वे विदेशी ताक़तों से पूछकर सत्र बुलाते थे? इन लोगों के दिमाग में ट्रंप पूरी तरह से बैठ गए हैं – अब तो लगता है कि ट्रंप कहें तो ये उठते हैं, ट्रंप कहें तो ये खाते हैं और ट्रंप कहें तो ये नहाते हैं।