Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on Rahul Gandhi: “राहुल गांधी को हुआ अदानी फोबिया”, अनिल विज का कांग्रेस पर तगड़ा हमला

Anil Vij on Rahul Gandhi: “राहुल गांधी को हुआ अदानी फोबिया”, अनिल विज का कांग्रेस पर तगड़ा हमला

BY: • LAST UPDATED : August 6, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij on Rahul Gandhi: हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने तीखे और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। साथ ही अमेरिका द्वारा भारतीय दवाओं पर 250 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के मुद्दे पर भी उन्होंने भारत सरकार का पक्ष मजबूती से रखा है।

कांग्रेस पर अनिल विज का हमला

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी स्थिति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस अब पार्टी ही नहीं रही। ना तो उसका कोई संगठन है और ना ही कोई नेता। विधानसभा गठन के करीब 10 महीने बाद भी कांग्रेस द्वारा विधायक दल का नेता तय न करने पर तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी में कोई किसी की सुनता नहीं। इतने महीने बीतने के बाद भी अगर वो अपना नेता तय नहीं कर सके, तो इससे साफ हो जाता है कि पार्टी में नेतृत्व का संकट चरम पर है।

विपक्ष के मुद्दों पर सरकार तैयार

विज से जब आगामी विधानसभा सत्र में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे उठाने की बात पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि विपक्ष मुद्दे उठा रहा है। इससे हमें भी जवाब देने का अवसर मिलेगा। लेकिन चिंता तब होती है जब वे केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर चले जाते हैं। विपक्ष को जिम्मेदारी से मुद्दों पर बहस करनी चाहिए।

Advertisement

राहुल गांधी पर ‘अदानी फोबिया’ का आरोप

अनिल विज ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अदानी फोबिया हो गया है। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब वे अदानी का नाम न लें। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी को कोई बिजनेस हाउस स्पॉन्सर कर रहा है और वह हर चीज का दोष अदानी पर डालते हैं। यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है।

अमेरिकी टैरिफ पर सरकार का पक्ष रखा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय दवाओं पर 250% टैरिफ लगाने की बात सामने आने पर अनिल विज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार कूटनीतिक स्तर पर अमेरिका से बातचीत कर रही है। देश के हित में जो भी आवश्यक कदम होंगे, सरकार उन्हें उठाने में पूरी तरह सक्षम है। हमें भरोसा है कि यह मुद्दा समाधान की दिशा में आगे बढ़ेगा।