Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij on Rahul Gandhi: “देश के सबसे बड़े दुश्मन…”, राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार पर अनिल विज का तीखा तंज

Anil Vij on Rahul Gandhi: “देश के सबसे बड़े दुश्मन…”, राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार पर अनिल विज का तीखा तंज

BY: • LAST UPDATED : August 5, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चीन को लेकर की गई टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिलने के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। इसी सिलसिले में हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने राहुल गांधी पर देशविरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए उन्हें “भारत का सबसे बड़ा दुश्मन” तक करार दिया।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी बनी विवाद की जड़

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है? अदालत ने इस टिप्पणी को भारतीयता पर सवाल उठाने वाला बताया। अदालत के इस रुख ने राजनीतिक गलियारों में राहुल गांधी के बयान को लेकर बहस छेड़ दी है।

राहुल गांधी की देशभक्ति पर उठे सवाल

मंत्री अनिल विज ने कोर्ट की इसी टिप्पणी को आधार बनाते हुए राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल खड़े कर दिए। विज बोले कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा है तो राहुल गांधी के भारतीय होने पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। और यह प्रश्नचिन्ह पहले से भी है, क्योंकि राहुल गांधी देश के मुद्दों पर हमेशा चीन या पाकिस्तान का पक्ष लेते नजर आते हैं।

Advertisement

सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर पर भी साधा निशाना

विज ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने न तो सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त सेना का समर्थन किया, न ही ऑपरेशन सिंदूर के समय भारतीय सेना की सराहना की। जब पूरा देश सेना के शौर्य पर गर्व कर रहा था, तब राहुल गांधी सबूत मांग रहे थे। वो हमेशा सरकार और सेना पर सवाल खड़े करते हैं, सराहना करना तो दूर की बात है।

विज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ही पाकिस्तान की जननी है। पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है। 10 लाख लोगों की बलि लेकर पाकिस्तान को बनवाया गया। करोड़ों लोग विस्थापित हुए। बच्चा अपनी मां से प्रेम करता है और यही कारण है कि कांग्रेस और पाकिस्तान की सोच अक्सर मिलती-जुलती नजर आती है।

राहुल गांधी को बताया ‘देश का सबसे बड़ा दुश्मन’

अपने बयान के अंतिम हिस्से में अनिल विज ने सबसे तीखी टिप्पणी की। आज अगर देश का सबसे बड़ा दुश्मन कोई है तो वह राहुल गांधी है। वह लगातार देश के खिलाफ बोलते हैं, भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नुकसान पहुंचाते हैं।”

आर्थिक वृद्धि पर भी कसा तंज

राहुल गांधी द्वारा हाल में किए गए एक ट्वीट का भी विज ने जवाब दिया, जिसमें गांधी ने लिखा था कि मोदी युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं क्योंकि देश में नौकरियां नहीं हैं। इस पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी खुद कुछ बड़े पारिवारिक घरानों के इशारे पर चलते हैं। इसलिए देश के बाकी पारिवारिक व्यापारिक घरानों का विरोध करते हैं। उनकी भाषा भी उन्हीं की होती है। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और विकासशील सोच का परिणाम है।