Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: “राहुल गांधी बिना आधार बताए बातें करते हैं, उनके कहने से कुछ नहीं हो सकता”- मंत्री अनिल विज

Anil Vij: “राहुल गांधी बिना आधार बताए बातें करते हैं, उनके कहने से कुछ नहीं हो सकता”- मंत्री अनिल विज

BY: • LAST UPDATED : December 19, 2024
विनोद लांबा, दिल्ली
Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर जोरदार हमला करते हुए उन्हें “झूठ बोलने की फैक्टरी” करार दिया। विज ने यह बयान संसद में हाल ही में हुए हंगामे पर दिया, जिसमें कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस पर तीव्र आरोप लगाए थे। मंत्री विज ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे पर माकूल जवाब दिया है और कांग्रेस के आरोपों का खंडन किया है।

राहुल गांधी पर की टिप्पणियों पर किया पलटवार

मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर भी पलटवार किया। राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर मनुस्मृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इस पर विज ने कहा कि राहुल गांधी बिना आधार बताए बातें करते हैं, उनके कहने से कुछ नहीं हो सकता। यदि उन्हें किसी बात का दावा करना है, तो उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे किस आधार पर यह बयान दे रहे हैं।

विज ने कांग्रेस द्वारा किए गए इस तरह के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक बयानबाजी में कोई खास प्रभाव नहीं है। उनका कहना था कि यह केवल पार्टी की राजनीति का हिस्सा है, जो जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है।

Advertisement

डल्लेवाल की स्थिति पर चिंता व्यक्त की

किसान आंदोलन के संबंध में जब मंत्री अनिल विज से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने पंजाब में आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। विज ने कहा कि डल्लेवाल पंजाब में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं और यह पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस मामले को गंभीरता से देखे।