Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: “कुछ लोगों ने कांग्रेस राज सीखा हुआ है, काफी लोगों की आदत छुड़वा दी है और बाकियों की भी छुड़वा देगे”- अनिल विज

Anil Vij: “कुछ लोगों ने कांग्रेस राज सीखा हुआ है, काफी लोगों की आदत छुड़वा दी है और बाकियों की भी छुड़वा देगे”- अनिल विज

BY: • LAST UPDATED : January 24, 2025
Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने भाजपा की बेहतर लोककल्याणकारी कार्यप्रणाली को मदेनजर कहा कि “कुछ लोगों ने कांग्रेस राज सीखा हुआ है, काफी लोगों की आदत छुड़वा दी है और बाकियों की भी छुड़वा देगे। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश विरोधी हरकते है, देश के खिलाफ देश के बाहर जाकर बोलते है। चीन की पार्टी के साथ भी इनके तालमेल उजागर होते रहते है। यह देश के नहीं बल्कि देश के विरुद्ध लोगों के साथ है।

विज ने ली राहुल गांधी पर चुटकी

विज ने मीडियाकर्मियों द्वारा हिंदूवादी नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह के तहत वाद दायर करने की मांग की है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कोर्ट में कोई क्या याचिका दायर करे इस पर वे कुछ नहीं बोल सकते, लेकिन राहुल गांधी कि हरकते ऐसी है, जो देश विरोधी है और ये देश के खिलाफ देश के बाहर जाकर बोलते है।

केजरीवाल ने चुनाव तक की स्क्रिप्ट तैयार करवा ली- विज

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा पर हमला करते हुए लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “वे (केजरीवाल) रोज सुबह उठकर आरोपों की पोटली खोलते है और नए आरोप लगाते है।
उन्होंने कहा कि लगता है कि केजरीवाल ने चुनाव तक की स्क्रिप्ट तैयार करवा ली है और उसमें चुनाव के बाद हार कर रोने का भी सीन है। मंत्री ने कहा कि उनका 40 साल का राजनीतिक एक्सपीरियंस यह कहता है कि चुनाव में वहीं आरोप लगाता है जो हारने वाला होता है।

Advertisement

विज ने ममता बनर्जी  पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार उन्हें फंड नहीं दे रही पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “सरकार सारे देश में अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए फंड देती है लेकिन आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएं पश्चिम बंगाल में लागू न करे तो उन्हें जनता को सच्चाई बतानी चाहिए”।

विज ने हुड्डा पर कसा तंज

वही कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा द्वारा भाजपा पर प्रदेश में शिक्षा तंत्र को खराब करने के आरोप पर चुटकी लेते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि हुड्डा साहब क्या पढ़ा रहे है, वे 10 साल मुख्यमंत्री रहे है उन्होंने क्या किया आज शिक्षा के स्तर को सुधारा जा रहा है, अच्छे स्कूल बनाए जा रहे है।