Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: “पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार बार-बार माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के बावजूद काम नहीं कर रही”-  अनिल विज

Anil Vij: “पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार बार-बार माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के बावजूद काम नहीं कर रही”-  अनिल विज

BY: • LAST UPDATED : December 30, 2024

संबंधित खबरें

विनोद लांबा, दिल्ली

Inkhabar Haryana, Anil Vij:  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वह बार-बार माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन करने में विफल हो रही है। उन्होंने इसे राजनीतिक कारणों से प्रेरित बताया और कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पंजाब सरकार किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है।

Anil Vij: मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अम्बाला सदर के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक 

किसान आंदोलन पर विज की प्रतिक्रिया

विज ने यह बात मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार के कामकाज में लापरवाही स्पष्ट रूप से दिखती है। यह सरकार माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद आवश्यक कदम नहीं उठा रही है।
किसान नेता द्वारा खनोरी बॉर्डर पर भारी संख्या में किसानों को जुटने का आह्वान करने और पंजाब सरकार पर संभावित हमले की आशंका व्यक्त करने के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि किसान आंदोलन कर रहे हैं और अपने आंदोलन को जीवित रखने के लिए ऐसी बातें कही जाती हैं।

कांग्रेस पर निशाना

“जय बापू, जय भीम, जय संविधान” अभियान की आगामी शुरुआत पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान का अपमान किया है। उन्होंने धारा 356 का दुरुपयोग कर चुनी हुई सरकारों को गिराया है और लोकतंत्र का मखौल उड़ाया है।

Advertisement

विज ने इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस की कार्रवाइयों की आलोचना करते हुए कहा कि रातोंरात इमरजेंसी लगाकर कांग्रेस ने लगभग डेढ़ लाख लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द नहीं था, लेकिन कांग्रेस ने बाद में इसे जोड़ दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे अभियानों के जरिए अपने अतीत के पापों को छिपाने की कोशिश कर रही है।