Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: “हमने सारे देश के अंदर अश्वमेध का घोड़ा छोड़ दिया है, जहां-जहां जाएगा वहां भाजपा की विजय होगी” – मंत्री अनिल विज

Anil Vij: “हमने सारे देश के अंदर अश्वमेध का घोड़ा छोड़ दिया है, जहां-जहां जाएगा वहां भाजपा की विजय होगी” – मंत्री अनिल विज

BY: • LAST UPDATED : January 8, 2025

Inkhabar Haryana, Anil Vij: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा की संभावित विजय को लेकर आत्मविश्वास भरी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी है और अब भाजपा का विजय अभियान रुकने वाला नहीं है।

अश्वमेध का घोड़ा छोड़ा है, हर जगह विजय होगी- विज

अनिल विज ने अपने बयान में भाजपा की सफलता को “अश्वमेध का घोड़ा” बताते हुए कहा कि हमने सारे देश के अंदर अश्वमेध का घोड़ा छोड़ दिया है। जहां-जहां यह जाएगा, वहां-वहां भाजपा की विजय होगी। उनके मुताबिक, हरियाणा में भाजपा की जीत ने इस विजय अभियान की शुरुआत कर दी है और अब इसका असर दिल्ली चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

दिल्ली में भाजपा की जीत का दावा

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर अनिल विज ने कहा कि दिल्ली में भी भाजपा की विजय होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा बदल दी है। उनकी दूरदर्शी नीतियों और नेतृत्व के कारण ही भाजपा का विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी ने जीत का परचम लहराकर पूरे देश में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर दिया है।

मोदी सरकार के नेतृत्व पर भरोसा

अनिल विज का यह बयान भाजपा की मजबूत चुनावी रणनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है। भाजपा नेता मानते हैं कि मोदी सरकार द्वारा देशभर में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं ने जनता का भरोसा जीता है और यही कारण है कि पार्टी हर चुनाव में सफलता हासिल कर रही है।