Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा की राजनीति में कैबिनेट मंत्री अनिल विज का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपने बेबाक बयानों और निष्पक्ष विचारों के लिए पहचाने जाने वाले अनिल विज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी नाराजगी सीधे-सीधे राज्य सरकार की कार्यशैली को लेकर है।
SurajKund Mela 2025: सूरजकुंड मेले के लिए डॉ अरविंद शर्मा ने गजेन्द्र सिंह शेखावत को दिया निमंत्रण, 1300 स्टॉल और फूड कोर्ट का होगा इंतजाम
चुनावी साजिश पर कार्रवाई न होने की नाराजगी
विज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसी बड़े नेता ने उन्हें हराने की कोशिश की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उन पर हमला हुआ, लेकिन 100 से ज्यादा दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता, विज की नाराजगी उनके शब्दों के साथ साथ उनके गानों में भी सुनाई दे रही है।