Advertisement
Advertisement
होम / Arjun Chautala on INLD Meeting: कैथल में इनेलो की बड़ी रणनीतिक बैठक कल, INLD विधायक अर्जुन चौटाला ने राज्य में खाद की कमी और कानून व्यवस्था को लेकर उठाए गंभीर सवाल

Arjun Chautala on INLD Meeting: कैथल में इनेलो की बड़ी रणनीतिक बैठक कल, INLD विधायक अर्जुन चौटाला ने राज्य में खाद की कमी और कानून व्यवस्था को लेकर उठाए गंभीर सवाल

BY: • LAST UPDATED : July 28, 2025
Inkhabar Haryana, Arjun Chautala on INLD Meeting: हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक आज कैथल में आयोजित की जा रही है, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक से ठीक पहले इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने मीडिया से विशेष बातचीत की और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

खाद की किल्लत पर सरकार को घेरा

अर्जुन चौटाला ने बातचीत में कहा कि प्रदेश में किसानों को खाद की कमी से लगातार जूझना पड़ रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। उस समय सरकार ने आश्वासन दिया था कि भविष्य में खाद की कोई किल्लत नहीं होगी। लेकिन आज भी हालात वही हैं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा कैथल बैठक में भी प्राथमिकता से उठेगा और संगठन यह तय करेगा कि सरकार पर दबाव बनाकर किस तरह खाद संकट का समाधान कराया जाए।

संगठनात्मक ढांचे पर मंथन

बैठक का एक प्रमुख उद्देश्य संगठन की रूपरेखा को और अधिक प्रभावशाली बनाना है। अर्जुन चौटाला ने बताया कि आज की बैठक में यह तय किया जाएगा कि पार्टी किस तरह से जमीनी स्तर पर सक्रिय हो, किन पदाधिकारियों को कौन-सी जिम्मेदारी दी जाए, और किस तरह जनता की समस्याओं को सशक्त रूप से उठाया जाए।

Advertisement

कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार

प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर भी अर्जुन चौटाला ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाल ही में बीजेपी नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जींद ज़िले में पिछले एक सप्ताह में 8 से 9 हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सत्ताधारी दल के नेताओं के परिवार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा?

मॉनसून सत्र में उठेंगे जनहित के मुद्दे

अर्जुन चौटाला ने आगे बताया कि इनेलो का पूरा संगठन जनता से फीडबैक ले रहा है कि आगामी विधानसभा सत्र (मॉनसून सत्र) में किन मुद्दों को ज़ोर-शोर से उठाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन के साथी प्रदेश भर से जानकारी जुटा रहे हैं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को विधानसभा के पटल पर उठाया जाएगा।