




Inkhabar Haryana, Arjun Chautala: हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों रानियां विधायक अर्जुन चौटाला का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में युवाओं की नशे से हो रही मौतों के लिए कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही और शह जिम्मेदार है। इस दौरान उन्होंने अपने चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला पर तंज भी कसा।
अर्जुन चौटाला ने कहा कि प्रशासन को पूरी जानकारी है कि नशा तस्कर कौन हैं, नशा कहां से आता है और कितना आता है। बावजूद इसके, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जाती हैं। उनका आरोप है कि तस्कर गांव-गांव जाकर खुलेआम नशा बेच रहे हैं और युवा इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एसपी अपराधियों को पकड़ने के बजाय गाड़ियों के चालान काटने में ज्यादा व्यस्त दिखाई देते हैं।




