Advertisement
Advertisement
होम / Bharatiya Kisan Union: नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कांग्रेस पर किए तीखे वार, तुरंत ही नेता बदलने की दी सलाह

Bharatiya Kisan Union: नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कांग्रेस पर किए तीखे वार, तुरंत ही नेता बदलने की दी सलाह

BY: • LAST UPDATED : October 14, 2024

Bharatiya Kisan Union: हरियाणा में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ी आलोचना की है। चढ़ूनी, जो भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) और संयुक्त संघर्ष पार्टी के प्रमुख हैं, का कहना है कि किसानों ने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का समर्थन किया था। लेकिन कांग्रेस ने सब कुछ भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर छोड़ दिया, जिससे पार्टी की हार हुई।

कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण- संगठन से नहीं किया कोई समझौता

चढ़ूनी के अनुसार, कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण यह है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव के समय किसी भी संगठन या समूह से कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों में हुड्डा ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका सही ढंग से नहीं निभाई है। चढ़ूनी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अब हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाना चाहिए और उनकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहिए, जो किसान और जनता की लड़ाई को सही से लड़ सके।

हुड्डा ने चलाई सिर्फ अपनी मनमानी

किसान यूनियन ने विपक्ष की भूमिका बेहतर तरीके से निभाई है और किसानों के हक के लिए हमेशा खड़ी रही है। उनका यह भी कहना है कि हुड्डा ने अपने स्वार्थ के कारण किसी से समझौता नहीं किया और अपनी मनमानी चलाते रहे। चढ़ूनी ने हुड्डा को “बुद्धिहीन” कहकर उन पर तंज भी कसा और कहा कि उनकी मनमानी के कारण कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

कांग्रेस को नेता बदलने की जरूरत

चढ़ूनी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मांग की है कि वह अब किसी और को नेता प्रतिपक्ष बनाए, जो वास्तव में विपक्ष की जिम्मेदारी ठीक से निभा सके और किसानों तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठा सके। उनका कहना है कि कांग्रेस को अब अपने फैसले में बदलाव करना होगा ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी को सफलता मिल सके।

Karnal News: पराली जलाने को लेकर सरकार की सख्ती, एफआईआर दर्ज कर लगाया जाएगा जुर्माना